कलेक्टर ने कहा सभी के सहयोग का है नतीजा
बड़वानी 12 मई 2021/लंबे समय से जिले में कोरोना पाजिटिव केस प्राप्त होने की 30 प्रतिशत दर बुधवार को घटकर 5.7 प्रतिशत पर पहुंच गई है। इसके लिए कलेक्टर ने खुशी व्यक्त करते हुए इसका श्रेय आमजनों, जनप्रतिनिधियों एवं विभिन्न विभागों के पदाधिकारियों कर्मियों के द्वारा दिये गये सहयोग एवं धैर्य को बताया है।
कलेक्टर ने बताया कि बुधवार को प्राप्त 894 जांच रिपोर्ट में से मात्र 51 लोगों की ही रिपोर्ट पाजिटिव प्राप्त हुई है। इस प्रकार जिले में पाजिटिव रिपोर्ट घटकर 5.7 प्रतिशत से कम हो गई है। जो सभी के लिए राहत भरी खबर है। उन्होने समस्त लोगों से पुनः आव्हान किया है कि अभी भी स्थिति पूरी तरह से काबू नही आई है। अतः लोगों को अभी भी लागू कोरोना कर्फ्यू का पालन पूरी ईमानदारी एवं मन से करना जरूरी है। अगर किसी भी स्तर पर हमने लापरवाही दिखाई तो पुनः स्थिति गंभीर बनने से कोई रोक नही सकता। अतः समस्त जिलेवासी पूर्व के समान मास्क लगाने, सोशल डिस्टेंस बनाये रखने, अत्यंत आवश्यक होने पर ही घर से बाहर निकलने के नियम का पालन स्वयं करे, एवं दूसरे से भी करवाये। साथ ही उन्होने विभिन्न विभागों के मैदानी अमले को भी इस स्थिति में जिले को लाने के लिए बधाई देते हुए विश्वास व्यक्त किया कि आगे भी वे इसी प्रकार से मेहनत करते रहेंगे। जिससे हम जल्दी से जल्दी कोरोना के खिलाफ जारी जंग को पूरी तरह से जीत सके।