बड़वानी 12 मई 2021/जिले के 71 कोरोना वायरस पॉजिटिव को उपचार के पश्चात बुधवार को छुट्टी मिल गई। मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डाॅ. अनीता सिंगारे ने बताया कि अभी तक बड़वानी में 8051 लोग कोरोना वायरस पाॅजिटिव पाये गये थे, इसमें से 6838 लोगो को उपचार के पश्चात् डिस्चार्ज कर दिया गया है। उन्होने बताया कि अब 1131 कोरोना वायरस पाॅजिटिव लोगो का उपचार चल रहा है।