जिला बदर के आरोपी को नवलपुरा बड़वानी से गिरफ्तार किया 

बड़वानी
थाना बड़वानी पुलिस व्दारा गुण्डो व बदमाशो के खिलाफ जिला बदर की कार्यवाही हेतु वरिष्ठ
अधिकारीयो को लगातार पत्राचार किये जा रहे है हाल ही में बडवानी पुलिस अधीक्षक श्री निमिष अग्रवाल
द्वारा थाना बड़वानी के थाना प्रभारी टी.आई.श्री राजेश यादव को जिला बदर हुए बदमाशो को बडवानी
जिला एव बडवानी जिले से लगे अन्य जिलो की सीमा से बाहर रहने हेतु नोटिस तामिल कराने के
निर्देश दिये गये थे एंव उन पर कढी नजर रखने हेतु बताया गया था जिस पर थाना प्रभारी श्री राजेश
यादव ने पुलिस अधीक्षक बडवानी के निर्देशन एंव अति.पुलिस अधीक्षक आर.डी.प्रजापति एसडीओपी सुश्री
रुपरेखा यादव के मार्गदर्शन में उनि लखनसिंह बघेल आरक्षक अजय कानुडे ,आरक्षक दीपक देवलिया की
टीम गठित कर टीम को थाना क्षेत्र के जिला बदर हुए बदमाशो के विरुद्ध कार्यवाही के निर्देश दिये
जिस पर उक्त टीम ने कस्बा व आसपास क्षेत्र मे घुमफिरकर जिला बदर हुए बदमाशो के सम्बंध मे
जानकारीया एकत्रित की गई तभी टीम को सूचना मिली नवलपुरा बडवानी का जिला बदर कुनाल पिता
शान्तिलाल जाति भील उम 27 साल जिसको जिला बदर किया है वह रात मे अपने घर नवलपुरा तरफ
जाते आये दिन दिखता है एंव चोरी छीपे आसपास के गांवो मे भी दिखता है तभी टीम ने मुखबिर की
सुचना पर तुरन्त कार्यवाही कर जिला बदर कुनाल पिता शान्तिलाल की तलाश उसके घर व आसपास
देहात क्षेत्र मे किया तो यह जानकारी मिली की जिला बदर कुनाल पिता शान्तिलाल अपने घर पर छीपा
हुआ है और कही आसपास के गांवो मे जाने वाला है तभी नवलपुरा बडवानी मे छीपकर आने जाने
वाले लोगो पर नजर रखकर उसकी तलाश की तो कुछ समय बाद जिला कुनाल पिता शान्तिलाल घर के
बाहर दिखा और टीम ने उसे घेराबन्दी कर पकड लिया और जिला बदर आरोपी को गिरफ्तार किया ।
बदमाश कुनाल के विरुद्ध पुलिस अधीक्षक बडवानी ने इसकी अपराधिक गतिवधियो पर अंकुश लगाने के
लिये कलेक्टर बडवानी को जिला बदर हेतु पत्राचार किया था उसी तारतम्य मे कलेक्टर बडवानी व्दारा
दिनांक 28.01.2021 को इसकी अपराधिक गतिवधियो पर अंकुश लगाने के लिये इसे बडवानी ,धार
झाबुआ, खरगोन खण्डवा अलिराजपुर ,बुरहानपुर व इन्दौर जिलो की सीमा से 06 माह के लिये तडीपार
कर दिया था लेकिन आरोपी कुनाल पिता शान्तिलाल व्दारा कलेक्टर बडवानी के आदेश का उलंघन किया
गया है थाना बडवानी पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर कलेक्टर बडवानी के आदेश का उलघनं व
म.प्र.राज्य सुरक्षा अधिनियम के तहत प्रकरण कायम कर लिया है एंव आरोपी को न्यायालय पेश किया
गया जंहा से उसे वारण्ट जारी होने से केन्द्रीय जेल बडवानी दाखिल किया गया ।
थाना प्रभारी टीआई श्री राजेश यादव ने बताया कि जिला बदर आदेश का उल्लघनं करने वालो
के खिलाफ बड़वानी पुलिस की कार्यवाही जारी रहेगी।