…. हेमन्त गर्ग……..MP में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल, कई जिलों के कलेक्टर बदले,..

MP में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल, कई जिलों के कलेक्टर बदले, सुखबीर सिंह बने CM के प्रमुख सचिव,
मध्यप्रदेश में प्रशासनिक फेरबदल।
मध्यप्रदेश में प्रशासनिक फेरबदल।
मध्यप्रदेश में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल हुआ है। राज्य सरकार ने कई आईएएस अधिकारियों की जिम्मेदारियां बदली हैं। बालाघाट कलेक्टर कुमार सत्यम को हरदा भेजा गया है। रायसेन कलेक्टर अरुण विश्वकर्मा को जबलपुर की कमान मिली है। वहीं, जबलपुर कलेक्टर राघवेन्द्र को मंडी बोर्ड का प्रबंध संचालक बनाया गया है। भारत यादव को जनसंपर्क सचिव और सुखबीर सिंह को मुख्यमंत्री के प्रमुख सचिव की जिम्मेदारी दी गई है।
मुख्यमंत्री के प्रमुख सचिव बने सुखबीर सिंह
इस प्रशासनिक फेरबदल में सुखबीर सिंह को मुख्यमंत्री के प्रमुख सचिव की जिम्मेदारी सौंपी गई है। इसके साथ ही वे लोक निर्माण विभाग (PWD) का कामकाज भी संभालेंगे। वहीं, आईएएस अधिकारी भारत यादव को जनसंपर्क विभाग का सचिव बनाया गया है।
रश्मि अरुण शमी और केसी गुप्ता को नई जिम्मेदारी
वरिष्ठ आईएएस अधिकारी रश्मि अरुण शमी को मेडिकल विभाग में अपर मुख्य सचिव (ACS) बनाया गया है। वहीं, केसी गुप्ता को खाद्य विभाग के अपर मुख्य सचिव की जिम्मेदारी दी गई है। इस बदलाव के तहत दोनों अधिकारियों को महत्वपूर्ण विभागों की कमान सौंपी गई है।
जबलपुर और हरदा को मिले नए कलेक्टर
बालाघाट कलेक्टर कुमार सत्यम को हरदा जिले का नया कलेक्टर बनाया गया है। रायसेन कलेक्टर अरुण विश्वकर्मा को जबलपुर की जिम्मेदारी मिली है।
वहीं, जबलपुर कलेक्टर राघवेन्द्र को मंडी बोर्ड का प्रबंध संचालक (MD) बनाया गया है। इस बदलाव के साथ जबलपुर की प्रशासनिक कमान अरुण विश्वकर्मा संभालेंगे।
शाजापुर की कलेक्टर ऋजु बाफना हटाई गईं
शाजापुर कलेक्टर ऋजु बाफना को उनके पद से हटा दिया गया है। आईडी के सीईओ परीक्षित झाड़े को शाजापुर का नया कलेक्टर बनाया गया है। वहीं, आईएएस अधिकारी आशीष वसिष्ठ को नर्मदापुरम जिले का नया कलेक्टर बनाया गया है।
सिंगरौली और नीमच को भी मिले नए कलेक्टर
ईसीबी के डायरेक्टर अंकित अस्थाना को सिंगरौली जिले की कमान सौंपी गई है। अंकिता धाकरे को नीमच कलेक्टर बनाया गया है।