शिव डोले की ड्यूटी कर वापस लौट रहे पुलिसकर्मी हादसे का शिकार

नरेंद्र भटोरे की रिपोर्ट

खरगोन में निकले भावेश शिव डोले की ड्यूटी करो वापस लौटे हैं पुलिसकर्मी दुर्घटना के शिकार हुए प्राप्त जानकारी के अनुसार दुर्घटना भीषण थी

बड़ी दुखत घटना खरगौन शिव डोला से सनावद जिला खरगोन का बल वापस जाते समय एक्सीडेंट होने से दो सब इंस्पेक्टर 1 आर. की मृत्यु 2 आर. गंभीर घायल सीरियस हालत हैं उपचार चालू है मृतक si विमल तिवारी अभी इसी जिले से स्थांतरित होकर गए थे

खरगोन। खरगोन में आयोजित सिद्धनाथ महादेव के शिव डोले में ड्यूटी कर वापस सनावद आ रहे थाने के पुलिसकर्मियों का वाहन दुर्घटनाग्रस्त हो गया। जिसमें सवार दो एसआई एक आरक्षक की घटना स्थल पर मौत हो गई। जबकि एक आरक्षक और एक नगर सैनिक को गंभीर हालत में इंदौर रेफर किया गया। थाने से प्राप्त जानकारी के खरगोन से आ रहे एसआई रमेश भास्करे एसआई विमल तिवारी और आरक्षक मनोज कुमावत अपने अन्य साथियों के साथ सिद्धनाथ के शिव डोले में शामिल होकर रात को खरगोन से वापस सनावद जा रहे थे। वहीं ग्राम बडूद के पहले तड़के सुबह 4 बजे अल्टो कार दुर्घटनाग्रस्त हो गई। जिसमें सभी पुलिसकर्मी सवार थे। वहीं दुर्घटना के बाद वहां में सवार एसआई रमेश भास्करे विमल तिवारी और आरक्षक मनोज कुमावत की घटनास्थल पर मौत हो गई। वहीं घटना में शामिल आरक्षक रघुवीर और नगर सैनिक कोमल को गंभीर हालत में रेफर किया गया। वहीं घटना की सूचना मिलते ही पुलिस अधीक्षक धर्मवीर सिंह ने भी सनावद जाकर थाना प्रभारी निर्मलकुमार श्रीवास से चर्चा कर घटना के संबंध में जानकारी प्राप्त की। वही मृतक पुलिसकर्मियो के शव उनके घर भेजे जाने के इंतजाम कर रही है।