रक्षाबंधन का पर्व बड़े हर्षोल्लास से मनाया

अरविंद कुशवाह की रिपोर्ट-

रक्षाबंधन पर्व के उपलक्ष में प्रज्ञा लर्नर्स हब, माय स्पार्टन जिम व अंसरा क्रिएशन द्वारा विशेष दिव्यांग बच्चो के साथ स्नेह सदन दिव्यांग स्कूल पिपलधर में छोटे छोटे बच्चों के द्वारा दिव्यांग बच्चो को तिलक लगा कर, हाथों में राखी बाँधकर, चॉकलेट व गिफ्ट्स देकर रक्षाबंधन का पर्व बड़े हर्षोल्लास से मनाया गया। दिव्यांग बच्चो ने प्रज्ञा क्लास व माय स्पार्टन जिम के बच्चो का स्वागत गीत गाकर स्वागत किया व नृत्य प्रस्तुति दे कर आभार व्यक्त किया। कार्यक्रम में सोनिया जोशी, हिमांशु बोरसे, उत्तरा बुनकर, टीना बैरागी, नीलिमा सोनी, नितिका पालीवाल भावेश सिंगनाथ, अभि विश्वकर्मा, ऋचा जोशी, रवि पाटिल उपस्थित हो कर दिव्यांग बच्चो को रक्षाबंधन पर्व के बारे में जानकारी दी।