राज्यसभा सांसद सुमेर सिंह सोलंकी की संसदीय समिति की दो दिवसीय अध्ययन यात्रा मुंबई में संपन्न

 

राज्यसभा सांसद डॉ. सुमेर सिंह सोलंकी का अनुसूचित जाति और अनुसूचीत जनजाति के कल्याण सम्बन्धी संसदीय समिति अंतर्गत दो दिवसीय अध्ययन यात्रा मुंबई में संपन्न।।

*बड़वानी:-* राज्यसभा सांसद डॉ. सुमेर सिंह सोलंकी का अनुसूचित जाति और अनुसूचीत जनजाति के कल्याण सम्बन्धी संसदीय समिति अंतर्गत दो दिवसीय अध्ययन यात्रा मुंबई में संपन्न।।
राज्यसभा सांसद डॉ. सुमेर सिंह सोलंकी ने बताया कि इन दो दिवसीय अध्ययन यात्रा के दौरान महाराष्ट्र राज्य में निवासरत अनुसूचीत जाति और अनुसूचीत जनजाति के भाईयों एवं बहनों के कल्याणार्थ विभिन्न विषयों पर समिति के द्वारा महाराष्ट्र सरकार के मुख्य सचिव सहित उच्च स्तरीय अधिकारियों के साथ बैठक कर st व Sc समुदाय के लिए संचालित कल्याणकारी योजनाओं की समीक्षा कर आवश्यक दिशा-निर्देश एवं सुझाव दिए गए।।
साथ ही मुंबई में यूनियन बैंक, केनरा बैंक, भारत पेट्रोलियम एवं हिंदुस्तान पेट्रोलियम के देश के उच्च स्तरीय अधिकारियों के साथ चर्चा कर अजा और अजजा के कल्याण सम्बन्धी संसदीय समिति ने आवश्यक निदेश एवं सुझाव दिए।।