इंतजार खत्म जनसुनवाई के आदेश पुनः जारी

21 सितंबर से पुनः प्रारंभ होगी जनसुनवाई
बड़वानी 18 सितंबर 2021 / कलेक्ट्रेट कार्यालय बड़वानी एवं जिले के अन्य कार्यालयों में प्रति मंगलवार को होने वाली जनसुनवाई 21 सितंबर से पुनः प्रारंभ होगी।
ज्ञातव्य है कि कोरोना संक्रमण के कारण पिछले कई माह से जनसुनवाई कार्यक्रम संचालित नहीं किया जा रहा । अब पुनः जनसुनवाई 21 सितंबर से प्रारंभ होगी । इस संबंध में मध्य प्रदेश शासन के उप सचिव श्री गिरीश शर्मा ने परिपत्र जारी कर कलेक्टर को आदेशित किया है कि वह कलेक्ट्रेट कार्यालय सहित अन्य विभागों में पुनः जनसुनवाई कार्यक्रम प्रारंभ करें।