हितग्राहियों को दिया लाभ

उज्जवला 2.0 के तहत हितग्राहियों को निःशुल्क गैस वितरित किये गये
………….
राज्यसभा सांसद एवं भाजपा जिला अध्यक्ष ने उज्जवला 2.0 के हितग्राहियों को वितरित किये निःशुल्क गैस कनेक्शन
बड़वानी 18 सितम्बर 2021/ राज्यसभा सांसद डाॅ. सुमेरसिंह सोलंकी, भाजपा जिला अध्यक्ष श्री ओम सोनी एवं कैबिनेट मंत्री श्री प्रेमसिंह पटेल के प्रतिनिधि श्री बलवंतसिंह पटेल ने जिले में उज्जवला 2.0 के तहत हितग्राहियों को निःशुल्क गैस कनेक्शन वितरित किया । इसके पूर्व इन अतिथियों ने उज्जवला 2.0 के हितग्राहियों के साथ बैठकर केन्द्रीय गृह मंत्री श्री अमित शाह एवं प्रदेश के मुख्यमंत्री श्री शिवराजसिंह चैहान के जबलपुर में आयोजित कार्यक्रम का लाइव प्रसारण भी देखा ।
शासकीय महाविद्यालय बड़वानी के सभागृह में आयोजित इस कार्यक्रम के दौरान राज्यसभा सांसद डाॅ. सुमेरसिंह सोलंकी ने बताया कि उज्जवला योजना के तहत जिले के 1.61 लाख माताओं-बहनों को निःशुल्क गैस वितरित किया जाना है। जिसमें से प्रथम चरण मे 1.5 लाख परिवारो को लाभान्वित किया जा चुका है। अब द्वितीय चरण में 13 हजार और परिवारों को लाभान्वित किया जायेगा । इसके तहत जिले में 6317 परिवारों के आनलाइन आवेदन प्राप्त हुये है, जिन्हें इस योजना का लाभ दिया जा रहा है। इस दौरान राज्यसभा सांसद डाॅ. सोलंकी ने बताया कि प्रधानमंत्री जी की इस योजना से गरीब महिलाओं को लकड़ी पर खाना बनाने में होने वाली परेशानियों से निजात मिल गई है। वहीं अब धुआ रहित इधन होने से उनके स्वास्थ्य पर भी कोई वितरित प्रभाव नहीं पड़ रहा है। इस दौरान उन्होने शासन की निःशुल्क राशन वितरण योजना, जल जीवन मिशन योजना से मिल रहे नल कनेक्शन, आयुष्मान कार्ड योजना एवं प्रधानमंत्री आवास योजना के बारे में भी विस्तार से बताते हुये इन्हें गरीबों के कल्याण के लिये अत्यन्त कारगर योजना बताया ।
इस दौरान भाजपा जिला अध्यक्ष श्री ओम सोनी, कैबिनेट मंत्री के प्रतिनिधि श्री बलवंतसिंह पटेल, नगर के गणमान्य श्री सुभाष जोशी ने भी उपस्थितों को सम्बोधित करते हुये बताया कि आजादी के इतने वर्षो पश्चात प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी जी के दृढ प्रतिज्ञा के कारण आज हमारी माताओं – बहनों को खाना बनाते समय निकलने वाले धुए से परेशान नहीं होना पड़ रहा है। यह सब उज्जवला योजना के कारण ही सम्भव हो पाया है। इस दौरान इन्होने उपस्थितो से आव्हान किया कि जिले के प्रत्येक पात्र परिवार को इस योजना का लाभ मिल जाये, यह हमारा सबका नैतिक दायित्व है।
कार्यक्रम के दौरान राज्यसभा सांसद डाॅ. सुमेरसिंह सोलंकी, भाजपा जिला अध्यक्ष श्री ओम सोनी, कैबिनेट मंत्री के प्रतिनिधि श्री बलवंतसिंह पटेल, नगर के गणमान्य श्री सुभाष जोशी, पार्षद श्री बंटी पुरोहित, श्री नंदराम कुशवाह, श्री मिथुन यादव, नगर के श्री विक्रम चैहान, श्रीमती रेलम चैहान, श्रीमती अभिलाषा सोनी, अपर कलेक्टर श्रीमती रेखा राठौर, जिला खाद्य अधिकारी श्री एनसी पैदाम सहित स्थानीय जनप्रतिनिधि, गैस वितरक कम्पनियों के प्रतिनिधि, हितग्राही उपस्थित थे ।