कोरोना पाजिटिव की घटती हुई दर संख्या के मददेनजर हमें और बरतना होगी सर्तकता – कलेक्टर श्री वर्मा

बड़वानी 12 मई 2021/ यह खुशी बात है कि हमारे जिले में कोरोना प्रभावित प्राप्त हो रहे रोगियों की संख्या घटते हुये 6 प्रतिशत से नीचे चली गई है। किन्तु इस परिस्थिति में भी हमें पूर्ण सजगता से अपने दायित्वों का निर्वहन करना है। जिससे हमारा जिला जल्दी से जल्दी कोरोना मुक्त हो सके । इसके लिये सभी राजस्व एवं पुलिस अधिकारी अपने-अपने प्रभार के क्षेत्र में लागू कोरोना कफ्र्यू का पालन और शक्ति से करवाना प्रारंभ रखेगें । इस कार्य में किसी भी स्तर पर लापरवाही हमारे जिले घातक सिद्ध होगी।
कलेक्टर श्री शिवराजसिंह वर्मा ने जिले के समस्त राजस्व एवं पुलिस अधिकारियों को संदेश भेजकर बताया है कि यह सुखद है कि अब कोरोना पाजिटिव की दर लगातार घटती जा रही है, यह घटते हुये शुन्य पर पहुंच जाये। इसके लिये हमें कोरोना पाजिटिव के प्रथम कांटेक्ट में आये लोगो को टेªसिंग पर अपना ध्यान बनाये रखना होगा । जिससे इन लोगो को मेडिकल किट वितरित करते हुये इन्हें होम क्वारेटाइन करवाया जा सके एवं आवश्यकता होने पर इनका सेम्पल लेते हुये समुचित उपचार दिलवाया जा सके ।
इसी प्रकार कलेक्टर ने अधिकारियों को पुनः चेताया कि कोरोना कफ्र्यू के प्रावधानो का पालन पूरी शक्ति से करवाया जाये। पीडीएस की दुकानो से राशन वितरण के समय लोग सोसल डिस्टेंस के नियम का पालन करते हुये मास्क लगाकर ही आये । इस व्यवस्था को हर-हाल में सुनिश्चित कराया जाये ।
इसी प्रकार हाॅट स्पाट के रूप में चिन्हांकित स्थलों को अनिवार्य रूप से कंटेनमेंट झोन में बदलकर वहाॅ की जाने वाली सुरक्षात्मक व्यवस्थाऐं हर-हाल में करवाकर इसका पालन करवाया जाये । इस कार्य में किसी भी स्तर पर लापरवाही बरतने वालो पर तुरन्त एफआईआर करवाई जाये ।