कोरोना महामारी के दौर मे नर्सिंग स्टाफ मरीजों का बन रहा है संबल

बड़वानी 12 मई 2021 /आज जब कोरोना महामारी का दौर चल रहा है। कोरोना के कारण मरीज को चिकित्सालय में भर्ती होने की आवश्यकता पड़ रही है ऐसे में चिकित्सालय में भर्ती मरीज का यदि घर के बाहर कोई ख्याल रख रहा है तो वह हमारी नर्स दीदी ही है। वह मरीज का उपचार चिकित्सक के मार्गदर्शन में करती है । साथ ही अपने व्यवहार से भी मरीजों का हौसला बनाए रखती हैं। कहने को तो आज विश्व नर्सिंग दिवस है लेकिन चिकित्सालय में भर्ती मरीज के लिए आधार बनी नर्सिंग दीदीयो के लिए प्रतिदिन नर्सिंग दिवस मनाया जाए तो भी कम है।
ऐसे ही समर्पित एवं चिकित्सा सेवाओं के लिए संकल्पित नर्सिंग स्टाफ को जिले के सबसे बड़े कोविड केयर सेंटर आशा ग्राम मे आशाग्रम ट्रस्ट द्वारा हस्त निर्मित उत्पाद भेटकर सम्मानित किया गया। इस अवसर पर ट्रस्ट के कार्यकर्ता एवं पैरामेडिकल स्टाफ उपस्थित था।