…. हेमन्त गर्ग……… सेंधवा -दिनेश गंज एकता संगठन द्वारा प्रतिवर्ष दिव्य और भव्य पंडाल बनाकर विभिन्न झांकियों की प्रस्तुतियां दी जाती है इस बार पंडाल प्रेम मंदिर वृंदावन के प्रतिकृति के रूप में बनाया गया है जहां आरती में शामिल होने के लिए मां नर्मदा से परम भक्त अवधूत संत श्री दादा गुरु जी महाराज का आगमन हुआ उन्होंने फिता काटकर मंदिर में दर्शन प्रारंभ किया,पश्चात आरती की,इसके बाद शहर से पधारे पंडाल में उपस्थित भक्त मंडल को आशीर्वचन दिया देश संस्कृति धर्म के प्रति सम्मान और त्याग की बात कहते हुए श्री दादा गुरु ने सभी को राष्ट्रभक्ति राष्ट्र प्रेम और सनातन के प्रति अपने सकारात्मक भाव रखने की शिक्षा दी
