बलराम मंदिर में मनाई गई बलराम जयंती

सतीश परिहार की रिपोर्ट –

*श्रद्धा और भक्ति के साथ अंजड कृषि उपज मंडी स्थित श्री बलराम मंदिर में मनाई गई बलराम जयंती*
मंगलवार को अंजड कृषि उपज मंडी स्थित श्री बलराम मंदिर में भगवान श्रीकृष्ण के ज्येष्ठ भ्राता बलरामजी की जयंती श्रद्धा और भक्ति के साथ मनाई गई जिसमें मंडी कर्मचारियों सहित भक्तों ने भक्ति का आनंद लिया, मंडी परिसर स्थित बलराम जयंती की धूम रही। सुबह मंदिर में बलराम जी के श्री विग्रह का मंत्रोच्चारण के साथ पुजन कर अभिषेक किया गया। मंदिर प्रांगण हरिनाम संकीर्तन से गुंजायमान हुआ।
इससे पूर्व मंदिर में सुबह मंगला आरती, शृंगार दर्शन के दर्शन हुए। सुबह 10 बजे शंख, घंटे और घड़ियाल की ध्वनि तथा वेद मंत्रोच्चारण के मध्य ब्रजराज भगवान बलराम का दूध, दही, घी, बूरा, शहद, नर्मदा जल आदि जड़ी बूटियों से पंचामृत अभिषेक किया गया।इस दौरान मंडी कर्मचारी अनिल अग्रवाल, महेंद्र सिंह मंडलोई, तेजकरण गुप्ता, भगवान यादव सहित अन्य कर्मचारी उपस्थित रहे।