21 जून को अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस का कार्यक्रम होगा सेंधवा में

बड़वानी 19 जून 2022/ आजादी के 75वीं वर्षगांठ पर अमृत महोत्सव के तहत 21 जून को अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस का मुख्य कार्यक्रम ऐतिहासिक किला परिसर सेंधवा प्रांगण में मनाया जायेगा। शासन के निर्देशानुसार आयोजित इस सामूहिक योग कार्यक्रम का पल प्रतिपल कार्यक्रम होगा इस प्रकार:-
ऽ सभी सहभागीगण की उपस्थिति प्रातः 6.20 बजे तक।
ऽ मुख्यमंत्री के संदेश का प्रसार प्रातः 6.30 से 6.40 तक।
ऽ प्रधानमंत्रीजी के संदेश प्रसारण प्रातः 6.40 से 7.00 बजे तक।
ऽ सामान्य योग अभ्यास प्रातः 7 बजे से समाप्ति तक।