बोहरा समाज ने ध्वजारोहण एवं पौधारोपण के साथ मनाया स्वतंत्रता दिवस

…. हेमन्त गर्ग………..बोहरा समाज ने ध्वजारोहण एवं पौधारोपण के साथ मनाया स्वतंत्रता दिवस

सेंधवा। आजादी के 80वें स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर जमाली बोहरा कॉलोनी, बाराद्वारी,रोड में बोहरा समाज द्वारा देशभक्ति और सामाजिक एकता से ओतप्रोत कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ मुख्य मार्ग से हुआ, जहां समाज के स्काउट बैंड एवं बुरहानी गार्ड द्वारा अतिथियों का स्वागत किया गया।

कार्यक्रम की मुख्य अतिथि नगर पालिका अध्यक्ष श्रीमती बसंतीबाई यादव रहीं। उनके साथ नगर पालिका उपाध्यक्ष मोहन जोशी, पार्षद ललिता शर्मा, काय्यूम पटेल सहित समाज के आमिल साहब, जनाब मुल्ला हातिम भाई, समाज के सेक्रेटरी- श्री शब्बीर भाई सैफी, हसमुद्दीन भाई एवं अन्य गणमान्य अतिथि उपस्थित रहे।

मस्जिद परिसर में नगर पालिका अध्यक्ष श्रीमती बसंतीबाई यादव ने ध्वजारोहण किया। इस अवसर पर वक्ताओं ने देश की उन्नति, समृद्धि, एकता एवं भाईचारे की कामना की। अतिथियों ने भी अपने संबोधन में स्वतंत्रता दिवस की शुभकामनाएं दीं।

इसके बाद कॉलोनी परिसर में अतिथियों एवं समाजजनों द्वारा पौधारोपण किया गया। कार्यक्रम के अंत में बोहरा समाज के सचिव श्री शब्बीर भाई सैफी सहित समाजजनों ने सभी अतिथियों को शॉल ओढ़ाकर सम्मानित किया। कार्यक्रम में अतिथियों का तिरंगे दुपट्टे एवं गमछे से स्वागत भी किया गया। सूचना प्रभारी – मोहम्मद जाना द्वारा जानकारी प्रेषित की गई।