बड़वानी जिला पुलिस का शानदार भव्य आयोजन

…. हेमन्त गर्ग………मुख्य अतिथि द्वारा टॉस उछालकर PPL फाइनल मैच का शुभारंभ*

🔷 *पुलिस प्रीमियर लीग (PPL) का फाइनल रोमांचक मुकाबले के साथ सम्पन्न, दर्शकों में दिखा जबरदस्त उत्साह*

आज दिनांक 12.04.20 26 बड़वानी। जिला पुलिस बल बड़वानी द्वारा आयोजित पुलिस खेल महोत्सव “उत्साह नया – खेलें युवा 2026” के अंतर्गत प्रथम पुलिस प्रीमियर लीग (PPL) में एसपी क्रिकेट कप का फाइनल मुकाबला रविवार को परेड ग्राउंड, डीआरपी लाइन बड़वानी में उत्साहपूर्ण माहौल में सम्पन्न हुआ।
कार्यक्रम के मुख्य अतिथि प्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधीश श्री महेंद्र कुमार जैन द्वारा पुलिस कप्तान बड़वानी श्री पद्मविलोचन शुक्ल की मौजूदगी में टॉस उछालकर फाइनल मैच का शुभारंभ किया गया। इस अवसर पर विशेष न्यायाधीश एससी/एसटी एक्ट श्री एल.डी. सोलंकी, श्रीमती रेखा आर. चंद्रवंशी, श्री मानवेंद्र पवार, श्री महेंद्र सिंह रावत न्यायिक मजिस्ट्रेट प्रथम श्रेणी बड़वानी, श्रीमती राजश्री भार्गव, श्री पुष्पेंद्र भार्गव, न्यायिक मजिस्ट्रेट प्रथम श्रेणी, सचिव जिला विधिक सेवा प्राधिकरण श्री अमूल मंडलोई सहित अन्य गणमान्य अतिथि उपस्थित रहे।
🔷 रोमांचक रहा फाइनल मुकाबला
फाइनल मैच थाना पानसेमल एवं ग्रामीण सेंधवा के बीच खेला गया। टॉस जीतकर ग्रामीण सेंधवा की टीम ने पहले फील्डिंग का निर्णय लिया। थाना पानसेमल की टीम ने कप्तान मंशाराम वगेन के नेतृत्व में शानदार प्रदर्शन किया, वहीं ग्रामीण सेंधवा की टीम ने भी कड़ा मुकाबला पेश करते हुए दर्शकों का भरपूर मनोरंजन किया।

🔷 महिला खिलाड़ियों की भागीदारी रही आकर्षण का केंद्र
कार्यक्रम में महिला क्रिकेट खिलाड़ियों—प्रियंका आवस्या, आरती अहिरवाल, आरती गोयल, दीपिका गोयल, रीना सोलंकी, प्रियंका बामन, कामिनी सिरले, आंचल चौहान, संतोषी चौहान, वर्षा चौहान, नीलम डावर आदि की सहभागिता विशेष आकर्षण का केंद्र रही।
🔷 आयोजन में मिला जनसहयोग
इस आयोजन में प्रयोजकों के रूप में श्री सुनील मदन लाल शर्मा (मनोरमा हॉस्पिटल), श्री आयुष पाटीदार (योगेश्वर कॉलेज), श्री विक्रम यादव (कॉन्ट्रेक्टर) एवं श्री अनिल जोशी का विशेष सहयोग रहा। मैच में अंपायर की भूमिका कालीचरण तिवारी, राजा परिहार, विक्रम सिसोदिया एवं गितेश यादव ने निभाई, जबकि खेल प्रशिक्षक के रूप में श्रीमती ललिता रोकेडे एवं मढ़ी सोलंकी का योगदान सराहनीय रहा।

इस अवसर पर केंद्रीय जेल अधीक्षक सुश्री शैफाली तिवारी, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्री धीरज बब्बर, एसडीओपी सेंधवा श्री अजय वाघमारे एसडीओपी राजपुर श्री आयुष अलावा एसडीओपी बड़वानी श्री महेश सुनैया रक्षित निरीक्षक श्री चेतन सिंहबघेल, सूबेदार थाना प्रभारी थाना बडवानी श्री बलजीत सिंह बिसेन थाना प्रभारी थाना सेंधवा ग्रामीण श्री ओमप्रकाश चांगोड थाना प्रभारी थाना पानसेमल श्री मंसाराम वेगन थाना प्रभारी थाना वरला श्री नारायण रावल पुलिस परिवार के अधिकारी कर्मचारी गण बड़ी संख्या में मौजूद रहे
🔷 युवाओं को सकारात्मक दिशा देने का प्रयास
जिला पुलिस द्वारा आयोजित इस खेल महोत्सव का उद्देश्य युवाओं में खेल भावना को बढ़ावा देना, उन्हें नशे एवं अपराध से दूर रखना तथा पुलिस एवं जनता के बीच बेहतर समन्वय स्थापित करना है।
फाइनल मुकाबले में बड़ी संख्या में उपस्थित दर्शकों ने आयोजन को भव्य एवं यादगार बना दिया।