….हेमंत गर्ग………..योगा ग्रुप ने शिवकुंज में रखें पक्षियों के लिए अन्न जल पात्र
शिवकुंज योगा ग्रुप पांच वर्ष से निरंतर जैव विविधता संरक्षण का कर रहा है कार्य
बड़वानी 10 अप्रैल 2026/ गर्मी की तपिश को देखते हुए प्रतिवर्ष शिवकुंज योगा ग्रुप विगत 5 वर्ष से शिवकुंज पर्यावरणीय पाठशाला में पक्षियों के लिए दाना पानी की व्यवस्था सुनिश्चित करते हैं। इसी कड़ी में आज शिवकुंज योगा ग्रुप के सदस्यों ने पक्षियों के लिए अन्न एवं जल पात्र रखें तथा उसमें नियमित जल भरने की भी व्यवस्था सदस्यों द्वारा की गई।
शिवकुंज योगा ग्रुप के संयोजक श्री लव कुमरावत एवं सक्रिय सदस्य श्री हीरा यादव, श्री दीपक अग्रवाल श्री संदीप मुकाती, श्री अंशुल महाजन, श्री संजय सुगंधी, श्री आशीष जोशी, श्री सचिन दुबे ने बताया कि अभी हमने पक्षियों के लिए व्यवस्था सुनिश्चित की है अगले चरण में पशुओं के लिए भी जल संचय कुंड का सफाई अभियान चलाया जाएगा तथा जल भराव की व्यवस्था भी सुनिश्चित की जाएगी।
शिवकुंज योगा ग्रुप के वरिष्ठ सदस्य श्री दीपक अग्रवाल ने बताया हमारा प्रयास है कि हमारे इकोसिस्टम में हम अपनी ओर से थोड़ा भी योगदान दे पाए तो यह हमारे जीवन की सार्थकता होगी तथा नई पीढ़ी के लिए एक व्यवस्था भी सुनिश्चित होगी। उन्होंने कहा यहां हम चींटी एवं कीड़े मकोड़े के लिए भी खाद्य सामग्री प्रातः काल विभिन्न स्थानों पर रखते हैं जिससे कि वह भी यहां आनंद से जीवन निर्वाह करें तथा हमें भी प्रकृति और विभिन्न जीवों के बीच रहने का सानिध्य प्राप्त हो सके। योगा ग्रुप के सदस्य बताते हैं कि आसपास बस्ती होने के बावजूद शिव कुंज विभिन्न वन प्राणियों के लिए एक सुरक्षित स्थान है इसलिए यहां पर समय-समय पर विभिन्न वन्य जीव देखे जाते हैं तथा कोबरा स्नेक्स भी बड़ी संख्या में यहां पर विचरण करते है।
Next Post