…. हेमंत गर्ग………ऑपरेशन “हवालात” के तहत थाना सेंधवा शहर पुलिस की प्रभावी कार्रवाई*
*धारा 138 एन.आई. एक्ट के 03 वारंटों में फरार स्थायी वारंटी महाराष्ट्र के सांगली से गिरफ्तार*
सेंधवा। पुलिस अधीक्षक जिला बड़वानी श्री पद्मविलोचन शुक्ल के निर्देशन, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्री धीरज बब्बर एवं एसडीओपी सेंधवा श्री अजय वाघमारे के मार्गदर्शन में अपराधियों एवं फरार वारंटियों की गिरफ्तारी हेतु चलाए जा रहे विशेष अभियान *“ऑपरेशन हवालात”* के अंतर्गत थाना सेंधवा शहर पुलिस को महत्वपूर्ण सफलता प्राप्त हुई है।
पुलिस टीम द्वारा धारा 138 नेगोशिएबल इंस्ट्रूमेंट एक्ट (चेक बाउंस) के तीन अलग-अलग मामलों में लंबे समय से फरार चल रहे एक स्थायी वारंटी को महाराष्ट्र के यशवंतनगर, सांगली से घेराबंदी कर गिरफ्तार किया गया।
मामले का विवरण:
गिरफ्तार आरोपी वैभव पिता सुरेश गवली, उम्र 42 वर्ष, निवासी यशवंतनगर, सांगली (महाराष्ट्र) है, जो न्यायालय के आदेशों की अवहेलना करते हुए काफी समय से फरार चल रहा था। आरोपी के विरुद्ध धारा 138 एन.आई. एक्ट के तहत कुल 03 स्थायी वारंट लंबित थे। आरोपी अपनी पहचान छुपाकर महाराष्ट्र में फरारी काट रहा था।
*कार्रवाई के मुख्य बिंदु:*
सूचना संकलन: सटीक मुखबिर सूचना एवं तकनीकी विश्लेषण के माध्यम से आरोपी के महाराष्ट्र में होने की पुष्टि की गई।
दबिश: थाना प्रभारी के नेतृत्व में गठित विशेष टीम द्वारा तत्काल महाराष्ट्र के लिए रवाना होकर संभावित ठिकानों पर दबिश दी गई।
गिरफ्तारी: पुलिस टीम ने सुनियोजित घेराबंदी कर आरोपी को गिरफ्तार किया एवं विधिवत सेंधवा लाकर न्यायालय के समक्ष प्रस्तुत किया गया।
*पुलिस टीम:*
इस सराहनीय कार्रवाई में थाना प्रभारी श्री दिनेश सिंह कुशवाह (सेंधवा शहर) के नेतृत्व में उपनिरीक्षक संतोष पाटीदार, आरक्षक श्यामगुण मिश्रा, आरक्षक विशाल पाटिल एवं सायबर सेल प्र.आर. योगेश पाटिल की महत्वपूर्ण भूमिका रही।