सेंधवा पुलिस को बड़ी सफलता लाखो की शराब पकड़ी आरोपी गिरफ्तार

….हेमन्त गर्ग……सेंधवा-ऑपरेशन प्रहार के तहत सेंधवा शहर पुलिस द्वारा गुजरात एवं महाराष्ट्र राज्य के अंतर्राज्यीय अवैध शराब तस्कर अजय गामित एवं हितेश पाटील को किया गिरफ्तार।थाना प्रभारी सेंधवा शहर की टीम द्वारा आरोपी अजय पिता ठाकुर गामीत निवासी सोनगढ़ तापी गुजरात एवं हितेश पिता मोहन पाटील निवासी अड़गांव चौपड़ा जलगांव महाराष्ट्र को गिरफ्तार कर आरोपियों के कब्जे से कुल 279.36 लीटर अवैध शराब कीमती करीबन 1,80,672/- रू. तथा पिकअप वाहन कीमती 05 लाख रू. की जप्त।
आरोपियों से अंग्रेजी शराब किंगफिशर बियर की 12 पेटी कूल 288 बियर केन 158.40 लीटर, मैकडॉवेल कंपनी की 04 पेटी कुल 34.56 लीटर, OC Blue 05 पेटी कुल 240 क्वाटर 43.20 लीटर, इंपीरियल ब्लू क्वार्टर 05 पेटी कुल 240 क्वार्टर 43.20 लीटर अंग्रेजी अवैध शराब की जप्त ,थाना प्रभारी सेंधवा शहर निरीक्षक बलजीत सिंह बिसेन कि टीम को मुखबिर सूचना मिली की 02 व्यक्ति महाराष्ट्र नंबर की पिकअप वाहन अवैध शराब की तस्करी कर रहे जो निवाली से महाराष्ट्र कि तरफ से जा रहे है, शराब के मिलने पर पिकअप वाहन सहित उक्त शराब जप्त कर आरोपियों को गिरफ्तार कर उनके विरुद्ध अपराध धारा 34(2) आबकारी एक्ट का अपराध पंजीबद्ध किया गया।

शहर थाना प्रभारी निरीक्षक बलजीत सिंह बिसेन द्वारा बताया आरोपी अजय एवं हितेश से अवैध शराब खरीद फरोख्त के संबंध मे विस्तृत पूछताछ कर अग्रिम कार्यवाही जा रही है।