10वीं और 12वीं के विद्यार्थियों के परीक्षा कि तारीखों का एलान

…. हेमन्त गर्ग……….भोपाल। मध्य प्रदेश माध्यमिक शिक्षा मंडल ने MP बोर्ड परीक्षा 2027 की मुख्य परीक्षाओं का टाइम-टेबल जारी कर दिया है।

 

इसके मुताबिक कक्षा 12वीं की परीक्षाएं 17 फरवरी से 19 मार्च 2027 तक चलेंगी, जबकि कक्षा 10वीं के एग्जाम 24 फरवरी से 18 मार्च 2027 तक आयोजित किए जाएंगे।

 

परीक्षा कार्यक्रम जारी होने के बाद 10वीं और 12वीं के विद्यार्थियों को अब अपनी तैयारी के लिए पूरा शेड्यूल मिल गया है।

 

छात्र विषयवार परीक्षा तारीखों को ध्यान में रखते हुए रिवीजन और तैयारी की रणनीति बना सकते हैं।