सेंधवा में बरसेगा भागवत रस अमृत नए साल में शहर होगा भक्तिमय

….हेमन्त गर्ग……. सेंधवा – नगर पालिका अध्यक्ष श्रीमती बसंती बाई यादव के नेतृत्व में बृहद बैठक का आयोजन किया गया जिसका विषय अनंत श्री विभूषित जगद्गुरु श्री निम्बार्काचार्य श्री राधा सर्वेश्वर शरण देवाचार्य श्री श्रीजी महाराज धामगमन उत्सव और श्री विष्णुप्रसादजी यादव की पुण्य स्मृति में श्री मद् भागवत रस वर्षण अनंत श्री विभुषित जगतगुरु श्री निम्बार्काचार्य श्री श्यामशरण देवाचार्य श्री “श्रीजी” महाराज के मुखारविन्द से दिनांक 1 से 7 जनवरी 2026 तक दोप. 200 बजे से 5:00 बजे तक प्रतिदिन कथा स्थल : जगन्नाथ पूरी (झंवर साहेब की कॉलोनी) सेंधवा पर होने जा रही है विष्णुप्रसाद जी यादव परिवार व पुण्य स्मृति समिति, दिनेश गंज, सेंधवा द्वारा उक्त आयोजन को भव्य स्तर पर सम्पन्न करवाए जाने के लिए नगर के विभिन्न समाज बंधुओ समाजों के पदाधिकारी व्यापारियों विभिन्न सामाजिक संगठनों के प्रमुख समाजसेवियों विभिन्न दलों के जनप्रतिनिधियों नेताओं शहर के प्रबुद्ध जन और गणमान्य नागरिकों के साथ एक विशाल बैठक का आयोजन किया गया, कथा स्थल पर आयोजित इस बैठक में सैकड़ो की तादाद में प्रबुद्ध जनों ने एकत्र होकर कथा में किस तरह से सहयोगिता की जाए और कथा को किस तरह से भव्य सुंदर और विशाल बनाया जाए इस पर चर्चा की, नव वर्ष 2026 के प्रारंभ में 1 जनवरी से प्रारंभ होने वाली कथा के शुभारंभ अवसर पर शहर में राजराजेश्वर मंदिर से एक भव्य कलश यात्रा निकल जाएगी जिसको लेकर किस तरह से तैयारी किया जाए और किस तरह से सुंदर और विशाल कलश यात्रा निकाली जाए इन बिंदुओं पर विस्तार से चर्चा की गई, कथा में पहुंचने के लिए शहर के विभिन्न स्थानों पर बसों का इंतजाम रहेगा जहां से नागरिक सुगमता से कथा स्थल तक पहुंचेंगे और कथा श्रवण करके पुन अपने गंतव्य तक पहुंच जाया करेंगे, नगर के आसपास लगभग 50 किलोमीटर के क्षेत्र में आगामी 20 तारीख से कथा प्रचार वाहन भेजा जाएगा जिससे की कथा का प्रचार प्रसार बेहतर ढंग से हो सके जिससे कि आसपास के ग्रामीण भी इस कथा का श्रवण लाभ ले सके, कथा स्थल पर आकस्मिक चिकित्सा के लिए डॉक्टरों की सुविधा शुद्ध पेयजल उचित बैठक व्यवस्था अल्पाहार संत दर्शन कथा श्रवण के लिए शानदार साउंड सिस्टम भव्य पंडाल विशाल मंच साफ सफाई की समुचित व्यवस्था की जा रही है ताकि कथा स्थल पर किसी तरह की कोई दुविधा ना हो वही दुर्दशा से आकर कथा सुनने के लिए यहां रुकने वाले श्री जी महाराज के भक्तों के लिए विशेष व्यवस्थाएं की जा रही है प्रतिदिन कथा के उपरांत प्रसादी वितरण का भी समुचित इंतजाम रहेगा नगर पालिका अध्यक्ष श्रीमती बसंती बाई यादव समेत वरिष्ठ भाजपा नेता संजय यादव जीतू यादव सभी परिवार जनों ने कथा में अधिक से अधिक श्रद्धालुओं को कथा श्रवण करने की अपील की है,
बैठक में पधारे प्रबुद्ध जनों और सुधि जनों ने अपने-अपने विचार रख कथा को किस तरह से भव्य विशाल और सुंदर बनाया जाए इस पर गहन चर्चा की