निवाली में कस्तुरबा आश्रम में पहुचकर करीब 500 छत्राओ से मिलकर संवाद किया

बड़वानी:- भारतीय जनता पार्टी के केंद्रीय संगठन द्वारा गुजरात से पधारी गुजरात महिला मोर्चा प्रदेश मंत्री निपा कमल पटेल के दो दिवसीय प्रवास के दुसरे दिन भाजपा महिला मोर्चा जिलाध्यक्ष लक्ष्मी शर्मा एवं महिला मोर्चा की कार्यकर्ताओ की उपस्थिति में बड़वानी जिले के पानसेमल विधानसभा तथा सेंधवा विधानसभा में दिनभर कई कार्यक्रम आयोजित हुए।
मीडिया प्रभारी सुनील भावसार ने बताया कि सुबह 11 बजे प्रदेश मंत्री निपा पटेल एवं जिलाध्यक्ष लक्ष्मी शर्मा ने निवाली में कस्तुरबा आश्रम में पहुचकर करीब 500 छत्राओ से मिलकर संवाद किया साथ ही आश्रम की प्रमुख कलावती दीदी से सौजन्य भेंट कर उनसे विभिन्न विषयों पर चर्चा की गई।
उसके बाद आश्रम की बालिकाओं से संवाद कार्यक्रम में निपा पटेल एवं भाजपा महिला मोर्चा जिला अध्यक्ष लक्ष्मी शर्मा ने बालिकाओं से शिक्षा पर चर्चा कर शिक्षा के महत्व के बारे में बताते हुए केंद्र की नरेंद्र मोदी एवं प्रदेश में शिवराज सिंह चौहान सरकार की उपलब्धियों के बारे में बताया।
उसके बाद प्रदेश मंत्री निपा पटेल एवं जिला अध्यक्ष लक्ष्मी शर्मा महिला कार्यकर्ताओं के साथ दोपहर 1:30 बजे पीजी कॉलेज सेंधवा पहुँची जहा छत्राओ से नवमतदाता संवाद सम्मेलन में हिस्सा लेकर ऐसी छत्राओ से रूबरू हुए जो आगामी चुनाव में अपना पहली बार वोट डालेंगी उन छत्राओ से संवाद करते हुए कहा कि हमारे देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने पिछले 9 सालों में भारत को पूरे विश्व मे एक मजबूत राष्ट्र के रूप में खड़ा कर अपना लोहा मनवाया तथा मोदी सरकार द्वारा राष्ट्रहित में अनगिनत कार्य किये गए वही प्रदेश की भाजपा सरकार की जनहितैषी योजनाओं के बारे में बताते हुए कहा कि आपका पहला वोट कहा जाना चाहिए यह आपको तय करना है साथ ही छत्राओ से राष्ट्रहित में अपना वोट डालने की अपील की गई।
उसके बाद दोपहर 1:30 बजे सेंधवा की नारमदेव धर्मशाला में लाडली बहना संवाद कार्यक्रम में हिस्सा लिया तथा शाम 4 बजे सेंधवा नगर के प्रबुद्धजनों से संवाद कार्यक्रम आयोजित कर शाम 6 बजे ट्रांस जेंडर समुदाय की बस्ती में जाकर उन लोगो से मुलाकात कर उनसे संवाद कर भाजपा सरकार की रीति नीति एवं उपलब्धियों के बारे में बताया।
इस अवसर पर सेंधवा महिला मोर्चा मंडल अध्यक्ष ज्योत्सना अग्रवाल, मीडिया प्रभारी प्रिया पवार, ललिता मोरे, अंजना शर्मा, अभिलाषा भट्ट तथा बड़वानी से मण्डल अध्यक्ष प्रिया सोनी, मुनीरा सालिवाला, निकिता भामदरे, श्वेता राव के अलावा बड़ी संख्या में महिला मोर्चा की कार्यकर्ता मौजूद रही।