हल्की बौछार की आशंका

पिछले 24 घन्टो के दौरान प्रदेश के सभी सम्भागों के जिलों में मौसम शुष्क रहा।

अधिकतम तापमानों में सभी सम्भागों के जिलो में विशेष परिवर्तन नहीं हुआ। वे सभी संभागो के जिलों में सामान्य रहें। प्रदेश का सर्वाधिक अधिकतम तापमान 36°C खरगौन एवं खण्डवा में

दर्ज किया।

न्यूनतम तापमान भोपाल, उज्जैन एवं नर्मदापुरम संभागों के जिलों में काफी बढ़े तथा शेष सम्भागों के जिलो मे विशेष परिवर्तन नही हुआ। वे शहडोल संभाग के जिलों में सामान्य से कम तथा शेष संभागो के जिलों में सामान्य रहें। प्रदेश में सबसे कम न्यूनतम तापमान 10.4°C रीवा में दर्ज किया।