सेंधवा :- रोटरी क्लब ऑफ सेंधवा डिस्ट्रिक्ट 3040 के गवर्नर मंगलवार को अधिकारी की यात्रा पर शहर पहुंचे
यहां उन्होंने क्लब द्वारा वर्षभर किए गए सेवा कार्य प्र का अवलोकन कर आगामी आयामों पर चर्चा की |
क्लब सचिव अंकित गोयल ने बताया कि डीजी कर्नल महेंद्र मिश्रा दोपहर 12:00 बजे बाईपास रोड पर पहुंचे जहां क्लब अध्यक्ष निलेश अग्रवाल के साथ सदस्यों द्वारा उनका पुष्प वर्षा कर स्वागत किया गया |इसके बाद सबसे पहले वह वार्ड क्रमांक 12 दावल बेड़ी पर स्थित आंगनवाडी केंद्र पहुंचे जिसे रोटरी क्लब सेंधवा द्वारा शासन की योजना अंतर्गत गोद लिया गया है वहां पर उन्होंने बच्चों को बैठने हेतु 25 कुर्सी, खिलौने, झूला, चटाई, पंखा, बिस्किट आदि सामग्री प्रदान की | उसके बाद क्लब के स्थाई प्रोजेक्ट शासकीय हाई सेकेंडरी स्कूल क्रमांक 3, संत नारायण दास हॉस्पिटल में संचालित निशुल्क डायलिसिस केंद्र का भी अवलोकन कर कार्यों को सराहा |
डीजे मिश्रा शहर के किला गेट पर स्थित नई पब्लिक लाइब्रेरी भी पहुंचे जहां उन्होंने एसडीएम तपस्या परिहार से चर्चा कर लाइब्रेरी मैं आगे कार्यों में सहयोग की इच्छा जाहिर की |
क्लब सचिव अंकित गोयल ने क्लब द्वारा उनके कार्यकाल में किए गए कार्यो की विस्तार पूर्वक जानकारी दी |
अध्यक्ष निलेश अग्रवाल ने स्वागत भाषण देते हुए कहा कि सेंधवा क्लब की सदस्यता संख्या जरूर कम है किंतु सेवा भाव का मनोबल काफी ऊंचा है, हमारा मुख्य उद्देश्य जरूरतमंद एवं असहाय लोगों की सहायता करना है इसी उद्देश्य से उनके द्वारा क्लब की टीम को साथ लेकर पूरे वर्ष सामाजिक कार्य किए जा रहे हैं |
निरीक्षण के बाद गवर्नर ने क्लब सदस्यों की बैठक ली जिसमें क्लब के सेवा कार्यो की सराहना करते हुए कहा कि क्लब द्वारा अब तक किए गए सेवा कार्यों से समाज में क्लब ने अपनी उपस्थिति दर्ज कराने में अहम भूमिका निभाई है।
आभार राहुल गर्ग ने व्यक्त किया |
इस अवसर पर प्रोफे. के आर शर्मा, राजेश तायल, पवन तायल, पवन ठक्कर, राजेश अग्रवाल, शब्बीर हुसैन, अंकुश गोयल, तुषार चो मूवाला आदि उपस्थित थे |
Next Post