16 जून को 4 केन्द्रों पर होगा कोरोना टीकाकरण

बड़वानी 15 जून 2021/जिले में 16 जून को 4 केन्द्रों पर कोरोना टीकाकरण किया जायेगा। इन केन्द्रो पर 18 से उपर समस्त आयु वर्ग के लोगो का टीकाकरण होगा ।

मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डाॅ. अनिता सिंगारे से प्राप्त जानकारी अनुसार तलवाड़ा बुजुर्ग का शासकीय कन्या हायर सेकेण्डरी स्कूल में, मोरतलाई के उप स्वास्थ्य केन्द्र में, दोंदवाड़ा के स्वास्थ्य केन्द्र मंे तथा करणपुरा के उप स्वास्थ्य केन्द्र में कोरोना का टीका लगाया जायेगा।