हजारो लोगो को वेक्सिनेशन का सबसे बड़ा लक्ष्य

बड़वानी 13 जून 2021/जिले में 14 जून को 42 केन्द्रों पर कोरोना टीकाकरण किया जायेगा। इन केन्द्रो पर 18 से उपर समस्त आयु वर्ग के लोगो का टीकाकरण होगा ।
मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डाॅ. अनिता सिंगारे से प्राप्त जानकारी अनुसार यह टीकाकरण केन्द्र, बड़वानी के शहीद भीमा नायक महाविद्यालय के 2 केन्द्र एवं शासकीय उत्कृष्ट हायर सेकेण्डरी स्कूल क्रमांक-1 में, जिला न्यायालय कैम्पस बड़वानी में, सिलावद के आदिवासी कन्या छात्रावास में, तलवाड़ाबुजुर्ग के शासकीय कन्या हायर सेकेण्डरी स्कूल में, बोरलाय के आदिवासी छात्रावास में, तलून के स्वास्थ्य केन्द्र में, मेणीमाता के शासकीय आदिवासी सीनियर बालक छात्रावास में, सजवानी के माॅडल स्कूल में, राजपुर के शासकीय महाविद्यालय में, नंदगांव के उप स्वास्थ्य केन्द्र में, पलसूद के शासकीय बालक हायर सेकेण्डरी स्कूल में, नागलवाड़ी के बालक छात्रावास में, ओझर के बालक मिडिल स्कूल में, जुलवानिया के बालक मिडिल स्कूल में, ठीकरी के कन्या स्कूल में, अंजड के बालक छात्रावास में 2 केन्द्र, सुराना के उप स्वास्थ्य केन्द्र में, बिल्वा रोड़ के उप स्वास्थ्य केन्द्र में, कुआ के स्वास्थ्य केन्द्र में, तलवाड़ाडेब के हाई स्कूल में, रणगांव डेब के उप स्वास्थ्य केन्द्र में, पानसेमल के कन्या हायर सेकेण्डरी स्कूल में, जलगोन के उप स्वास्थ्य केन्द्र में, खेतिया के कन्या हायर सेकेण्डरी स्कूल में, राखीबुजुर्ग के हाईस्कूल में, कांसुल के उप स्वास्थ्य केन्द्र में, सेंधवा के लायंस कम्युनिटी हाल में, सेध्ंावा के दगड़ीबाई स्कूल में, वरला के पंचायत भवन में, धनोरा के हायर सेकेण्डरी स्कूल में, बलवाड़ी के कन्या हायर सेकेण्डरी स्कूल में, धवली के कन्या हाई स्कूल में, चाचरिया के शासकीय हाई स्कूल में, निवाली के उत्कृष्ट बालक विद्यालय में, पुरूषखेड़ा के स्वास्थ्य केन्द्र में, पाटी के माॅडल स्कूल में, गंधावल के हाईस्कूल में, पंचायत भवन रोसर में कोरोना टीकाकरण किया जायेगा ।