सेंधवा:- हजरत शाह वली उल्लाह मिस्कीन उर्फ ओझर वाले बाबा साहब का 62 वा उर्स ओर हजरत शाह मो.सिद्दीक हसन कादरी चिश्ती साहब का 25 वा उर्स मुबारक बड़ी अकीदत के साथ मनाया गया।
सिलसिले के गादिनशींन मोहम्मद एजाज हसन कादरी साहब की सरपरस्ती में 2 दिवसीय उर्स मनाया गया इसमें चादर शरीफ पेश की गई साथ ही कुल शरीफ की फातेहा, सजरा मुबारक, सलातो-सलाम के साथ पूरे मुल्क के लिए अमन व सुकून के लिए दुआ की गई।
इस मौके पर उर्स कमेटी के सदर अब्दुल शकूर पटेल साहब एवं मकामी उल्माएकराम ने शिरकत की।
*नोट :- यह उर्स मुबारक सरकार की गाइडलाइन के अनुसार मनाया गया।*