राष्ट्रीय महामंत्री गज्जू भैय्या का पग पग हुआ स्वागत
राष्ट्रीय महामंत्री पटेल का जिले में गर्मजोशी से स्वागत,
शहरभर में उमड़ा जनसैलाब
कई स्थानों पर बने स्वागत मंचों पर हुआ अभिनंदन, कार्यकर्ताओं ने फूल-मालाओं से किया भव्य स्वागत
बड़वानी। भारतीय जनता पार्टी के नवनियुक्त राष्ट्रीय
महामंत्री एवं खरगोन-बड़वानी लोकसभा सांसद गजेंद्र सिंह पटेल के प्रथम गृह जिले में आगमन पर बुधवार को ठीकरी से बड़वानी तक पग पग पर गर्मजोशी और उत्साह के साथ भव्य स्वागत किया गया। मार्ग में जगह जगह स्वागत मंच लगाकर आतिशबाजी ढोल ताशों सहित पुष्प वर्षा कर अभिनन्दन किया गया। ठीकरी ,दवाना, तलवाड़ा डेब, मंडवाड़ा, अंजड़, बोरलाय,तलून सहित बड़वानी
नगर के विभिन्न मार्गों पर भाजपा कार्यकर्ताओं, सामाजिक संगठनों एवं आमजन ने फूल-मालाओं, पुष्पवर्षा और नारों के साथ राष्ट्रीय महामंत्री श्री पटेल का आत्मीय अभिनंदन किया।
नगर में पूर्व निर्धारित 24 स्थानों पर स्वागत मंच बनाए गए थे, जहां बड़ी संख्या में कार्यकर्ता और नागरिक मौजूद रहे। जगह-जगह पुष्पमालाओं से श्री पटेल का स्वागत किया गया। राष्ट्रीय महामंत्री बनाए जाने के बाद पहली बार गृह नगर आगमन को लेकर कार्यकर्ताओं में विशेष उत्साह देखने को मिला।
स्वागत यात्रा के दौरान नगर के प्रमुख चौराहों और मार्गों पर भाजपा कार्यकर्ताओं ने पार्टी के झंडे लहराते हुए श्री पटेल के समर्थन में जोरदार नारे लगाए।
नगर में लगे जगह जगह मंच-
नगर मंडल द्वारा रेवा सर्कल एवं ओलंपिक चौराहा, जिला युवा मोर्चा द्वारा सांवरिया होटल के सामने, विक्रम चौहान द्वारा केवी सरदार (गांधी टायर), भवती मंडल द्वारा फार्म कार्ट, सांई मंदिर समिति द्वारा सांई मंदिर, हॉकी एसोसिएशन द्वारा पी.जी. कॉलेज, वन विभाग क्षेत्र में जितेंद्र निकुम, अजा मोर्चा द्वारा एसपी ऑफिस के पास, जनपद पंचायत बड़वानी द्वारा शासकीय कन्या विद्यालय के पास तथा पिछड़ा वर्ग मोर्चा द्वारा मोटी माता चौक पर स्वागत मंच लगाया।
इसी प्रकार फुटबॉल एसोसिएशन द्वारा चौकसी ज्वेलर्स के पास, व्यापारी संगठन द्वारा बिहारी पान दुकान के पास, सुभाष भावसार द्वारा रानी गारमेंट पर, सरकारी ओटला ग्रुप द्वारा रॉयल कलेक्शन के पास, नगर पालिका द्वारा रणजीत चौक, श्रीराम कुल्लेश्वर मंदिर समिति द्वारा जैन मंदिर चौराहा, कालिका माता मंदिर समिति द्वारा झंडा चौक, विश्वकर्मा समाज द्वारा जगत तृप्ति, कुशवाह समाज द्वारा झंडा चौक, भवानी माता मंदिर, तिरछी पुलिया तथा बजरंग बस्ती द्वारा हॉस्पिटल चौराहा पर स्वागत मंच लगाकर राष्ट्रीय महामंत्री श्री पटेल का
गर्मजोशी से स्वागत किया जाएगा।
विभिन्न सामाजिक, व्यापारिक, धार्मिक एवं खेल संगठनों ने भी स्वागत मंच लगाकर उनका अभिनंदन किया।
बड़वानी नगर के इतिहास में पहली बार किसी स्थानीय जनप्रतिनिधि को भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय महामंत्री जैसे महत्वपूर्ण दायित्व की जिम्मेदारी मिलने पर कार्यकर्ताओं ने इसे जिले और निमाड़ अंचल के लिए गौरव का क्षण बताया। पूरे नगर में उत्सव जैसा माहौल दिखाई दिया।
इस अवसर पर भाजपा जिलाध्यक्ष अजय यादव, पूर्व मंत्री प्रेमसिंह पटेल,भाजपा के वरिष्ठ पदाधिकारी, जनप्रतिनिधि, मंडल पदाधिकारी एवं बड़ी संख्या में कार्यकर्ता उपस्थित रहे।