32 IAS का ट्रांसफर ऑर्डर जारी

सेंधवा एसडीएम आशीष को अपर आयुक्त नगर निगम इंदौर की जिम्मेदारी

 

वर्तमान में सेंधवा एसडीएम के पद पर पदस्थ आशीष को अपर आयुक्त, नगर निगम इंदौर बनाया गया है। वहीं जिला पंचायत बड़वानी की मुख्य कार्यपालन अधिकारी (CEO) सुश्री काजल जावला को अपर मिशन संचालक, राज्य शिक्षा केंद्र भोपाल भेजा गया है।

 

उनकी जगह अर्पित गुप्ता, अनुविभागीय अधिकारी बहर, बालाघाट को जिला पंचायत बड़वानी का मुख्य कार्यपालन अधिकारी नियुक्त किया गया है।

 

शासन द्वारा जारी तबादला सूची में कुल 32 अधिकारियों को इधर से उधर किया गया है। इनमें लंबे समय से अपने-अपने पदस्थापना स्थल पर कार्यरत अधिकारियों को नई जिम्मेदारियां सौंपी गई हैं। तबादला सूची में कई आईएएस अधिकारियों के नाम शामिल हैं, जिन्हें प्रशासनिक व्यवस्था के तहत नए दायित्व दिए गए हैं।