सुधीर बाथम और बापू प्रजापति को बनाया पदाधिकारी

*अखिल भारतीय ग्रामीण पत्रकार संघ में सम्पूर्ण भारत व्दारा म.प्र स्तर पर नई नियुक्तियां, वरिष्ठ पदाधिकारियों को सम्मान*

*संगठन को मिली नई दिशा, नव नियुक्त पदाधिकारियों को हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं*

*सेंधवा।* अखिल भारतीय ग्रामीण पत्रकार संघ, सम्पूर्ण भारत के राष्ट्रीय अध्यक्ष *श्री मनोहर सुने* जी के कुशल नेतृत्व में, राष्ट्रीय कार्याध्यक्ष एवं राष्ट्रीय संघटक *श्री युसूफ खान यासीन खान*, प्रदेश अध्यक्ष महाराष्ट्र *श्री कैलाशबापू देशमुख*, राष्ट्रीय उपाध्यक्ष *श्री प्रदीप उर्फ मुन्नाभाऊ जोशी* एवं *श्री राजेन्द्र भुरे* के मार्गदर्शन में संगठन को मध्य प्रदेश में विस्तार देते हुए अनुभवी एवं वरिष्ठ पत्रकारों को महत्वपूर्ण जिम्मेदारियां सौंपी गई हैं।

 

केन्द्रीय सम्पर्क प्रमुख *श्री मुजाद खान* की सहमति से संगठन की मजबूती एवं पत्रकार साथियों को संगठित करने हेतु निम्नलिखित नियुक्तियां की गई हैं:

 

1. *श्री सुधीर बाथम* “बेजोड़”, पत्रकार सेंधवा को *इंटर स्टेट कान्टैक्ट चीफ़* नियुक्त किया गया है। इनके कार्यक्षेत्र में इंदौर संभाग, मध्य प्रदेश एवं जलगांव, धुळे, नंदुरबार “खानदेश”, महाराष्ट्र शामिल रहेंगे।

2. *श्री बापू जी मोरे*, पत्रकार सेंधवा को *इंटर स्टेट प्रभारी* नियुक्त किया गया है। इनके कार्यक्षेत्र में बड़वानी व खरगोन जिला, मध्य प्रदेश एवं धुळे जिला, महाराष्ट्र रहेंगे।

3. *एडवोकेट श्री एस. एल. वर्मा* को *सेंधवा नगर अध्यक्ष* नियुक्त किया गया है।

इस अवसर पर अखिल भारतीय ग्रामीण पत्रकार संघ, सम्पूर्ण भारत के पदाधिकारियों ने *श्री सुधीर बाथम बेजोड़*, *श्री बापू जी मोरे* एवं *एडवोकेट एस.एल. वर्मा* सहित नव नियुक्त पदाधिकारियों को हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं दीं। पदाधिकारियों ने विश्वास व्यक्त किया कि इनकी नियुक्ति से पत्रकार साथियों को संगठित कर संगठन को नई दिशा एवं ऊर्जा मिलेगी। संघ ने सभी के उज्ज्वल भविष्य की कामना की। —————————

*नोट:- म.प्र में जैसे मालवा एवं निमाड़ प्रांत हैं। उसी प्रकार बड़वानी, खरगोन, खंडवा जिलों से लगें हुवे। महाराष्ट्र क्षेत्र का खानदेश प्रांत कहते हैं। नियुक्ति में (अंतरप्रांतीय) इंटर स्टेट लेवल की पोस्टिंग की गई है।*