…. हेमन्त गर्ग……………मारवाड़ी महिला संगठन का तीज मेला भव्यता एवं उत्साह के साथ सम्पन्न
मारवाड़ी महिला संगठन द्वारा 16 अगस्त को तीज के पावन अवसर पर भव्य तीज मेले का आयोजन किया गया। मेले में विभिन्न प्रतियोगिताओं एवं सांस्कृतिक कार्यक्रमों का आयोजन किया गया, जिसमें महिलाओं एवं बच्चों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया।
मेले में भुट्टे केक सजावट, बत्ती डेकोरेशन, A3 शिवजी पोस्टर सजावट, थीम आधारित किटी प्रेजेंटेशन, रिश्तों की गरिमा डुएट डांस, सोलो डांस, ग्रुप डांस एवं बच्चों के लिए ओपन फैंसी ड्रेस प्रतियोगिताएँ आयोजित की गईं।
कार्यक्रम को सफल बनाने में संगठन की कार्यकारिणी सदस्यों कृष्णा जोशी, अनुराधा शर्मा, शिखा मंगल, अपर्णा झवर, प्रवीणा झवर, कीरण शर्मा, मधु खंडेलवाल, मधु तायल, संध्या तायल, मनीषा मंगल, यति निर्मला वर्मा, मीना पालीवाल, ज्योति मित्तल एवं ज्योति सोनी का विशेष सहयोग एवं सहभागिता रही।
तीज मेले में महिलाओं ने पारंपरिक वेशभूषा, सांस्कृतिक प्रस्तुतियों एवं विभिन्न गतिविधियों के माध्यम से तीज पर्व की सुंदरता और उत्साह को जीवंत किया। पूरे आयोजन में आपसी प्रेम, सौहार्द एवं उत्साह का वातावरण रहा। सभी सदस्यों के सहयोग से तीज मेला सफल एवं यादगार रहा।अंत में संगठन की अध्यक्ष श्रीमती कृष्णा जोशी ने सभी को तीज की बधाई देते हुए आगे सभी कार्यक्रमों और त्योहारों को साथ मिलकर सौहार्दपूर्ण मनाने का आग्रह किया है।