….हेमंत गर्ग…….वरला पुलिस ने 48 घंटे में किया लूट की घटना का पर्दाफाश
दिनांक 02.02.2026 को फरियादी उदलसिंह पिता तेजराम चौधरी उम्र 37 साल निवासी मवई जिला जालौन उत्तरप्रदेश नें रिपोर्ट किया कि मै दिनांक 31.01.26 को मुंबई कांदावली नयागांव से नई पिकअप मैक्स वाहन लेकर बनारस जा रहा था जिसके व्दारा नासिक से तीन व्यक्तियों को सेंधवा तक 200 रूपये प्रति व्यक्ति भाडा लेकर बैठाया तथा उनके व्दारा वाहल उदल को टोल टेक्स बचाने के लिए बोलकर टोल टेक्स की अगल-बगल के रास्तो से निकालकर पलासनेर तक लाया गया तथा उसे पुनः भ्रमित कर सेंधवा टोल टेक्स का रूपये बचाने का बोलकर पलासनेर से सोलवन –मालवन रास्ते जो कि वरला सेंधवा मूल मार्ग पर मिलता है उस पर ले जाकर सोलवन के पास ईमली घाटी के पुलिया पर अपने एक अन्य साथी को बुलाकर पीकअप वाहन से रास्ता रोककर फरियादी उदलसिंह के साथ छिनाझपटी कर उसके कब्जे से नया पीकअप वाहन तथा उसका मोबाईल छिनकर ले गये थे उदलसिंह के व्दारा थाने पर सूचना करने पर पुलिस के व्दारा प्रकरण में अपराध क्रमांक 25/26 धारा 309(4) बीएनएस (लूट) का पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया तथा वरिष्ठ अधिकारीयों को इस संबंध में सूचित किया गया ।
प्रकरण की गंभीरता को देखते हुये प्रभारी पुलिस अधीक्षक महोदय श्री धीरज बब्बर के व्दारा अनुभाविभागीय अधिकारी श्री अजय वाघमारे को प्रकरण में आवश्यक दिशा निर्दैश दिये गये तथा वरिष्ठ अधिकारीयो के व्दारा थाना प्रभारी वरला नारायण रावल को प्रकरण में अज्ञात आरोपीयों की पतारसी के आवश्यक निर्दैश दिये गये निर्दैशो के आधार पर तत्काल एक टीम का गठन किया गया तथा प्रकरण में सायबर सेल बडवानी/सेंधवा का के अधिकारी/ कर्मचारी से संपर्क कर तकनिकी रूप से साक्ष्य एकत्रित किये गये पतारसी के दौरान पता चला कि फरियादी से जो वाहन लूट कर ले गये है उक्त वाहन ग्राम वाक्या के जंगल में एक पहाडी के ऊपर जर्जर अवस्था में है जो पुलिस टीम के व्दारा तत्काल मौके पर पहुँचकर तस्दीक की गई उक्त वाहन अपराध से संबंधित होने से प्रकरण में जप्त किया गया, वाहन से 05 नग टायर, वाहन का स्टेयरिंग ,बैटरी,लाईट आरोपीयो के व्दारा निकाल लिये गये थे उसी दशा में वाहन को मौके पर जप्त किया गया था दिनांक 04.02.2026 को मुखबीर से सूचना प्राप्त हुई कि लुटे हुये वाहन में ग्राम मोहाला के एक व्यक्ति जिसका नाम सागर है को देखा गया। मुखबीर की सूचना पर तत्काल कार्यवाही कर एक पुलिस टीम के व्दारा सागर पिता सुभान मोरे 22 साल नि.मोहाला थाना सेंधवा ग्रामीण को हिरासत में लेकर अपराद के संबंध में विस्तृत पुछताछ की गई जिसने जुर्म स्वीकार कर घटना में शामिल अपने साथीगण 1.खजान पिता दितला भिलाला निवासी मोहाला 2.सुनील पिता रिछा भिलाला निवासी मोहाला 3.निहाल पिता रिछा जाति बिलाला निवासी मोहाला 4.रविन्द्र पिता टेटा जाति भिलाला निवासी मोहाला का भी होना बताया तथा लूटे हुये वाहन से निकाला गया सामान व तथा अपनी स्वयं की पीकअप वाहन जो घटना में प्रयुक्त की गई थी अपने घर ग्राम मोहाला में रखना बताया जिसके कब्जे से उक्त लूट की सामग्री जप्त की गई तथा एक अन्य आरोपी खजान पिता दितला भिलाला 25 साल नि.मोहाला को भी ग्राम मोहाला में पकडकर गिरफ्तार उसके कब्जे से भी लूट की गई सामग्री को विधिवत जप्त किया गया एवं आज दिनांक 05.02.2026 को प्रकरण के आरोपी सुनील पिता रिछा भिलाला20 साल नि.मोहाला को भी गिरफ्तार किया तथा उसके कब्जे से भी लूट की सामग्री जप्त की गई प्रकरण में अन्य 02 आरोपी निहाल व रविन्द्र फरार है जिनकी पतारसी तलाश की जाकर जल्द ही गिरफ्तारी की जावेगी।
गिरफ्तार आरोपी-
1.सागर पिता सुभान मोरे 22 साल नि.मोहाला थाना सेंधवा ग्रामीण
जप्त मश्रुका- 1.आरोपी का पीकअप वाहन क्रमांक MP10G3045 किमती- 04 लाख रूपये
2.लूटे हुई पीकअप के 02 नग टायर किमती-8000 रूपये
3.लोहे का व्हील पाना –किमती -500 रूपये
4.एक एंड्रायड मोटोरोला मोबाईल किमती-5000 रूपये।
2. खजान पिता दितला भिलाला 25 साल निवासी मोहाला थाना सेंधवा ग्रामीण
जप्त मश्रुका- 1. एक नग बैटरी किमती -6000 रूपये
2.दो नग पीकअप के हेडलाईट किमती- किमती 8000 रूपये
3.एक वीवो एंड्रायड मोबाईल किमती-5000 रूपये।
3.सुनील पिता रिछा भिलाला 20 साल निवासी मोहाला थाना सेंधवा ग्रामीण
जप्त मश्रुका- 1.पीकअप का स्टेयरिंग किमती-5000 रूपये
2.लूटे हुई पीकअप के 02 नग टायर किमती-8000 रूपये।
3.पीकअप की चाबी- किमती-1000 रूपये
4.एक ओप्पो मोबाईल किमती-5000 रूपये।
फरार आरोपी- 1.निहाल पिता रिछा जाति भिलाला निवासी मोहाला थाना सेंधवा ग्रामीण एव एक
विशेष भूमिका- निरी.नारायण रावल, उनि.कृष्णा मंडलोई,सउनि धनेश्वर पाटील,सउनि संजय पाटीदार (सायबर सेल सेंधवा), प्रआर.428 दिपक ,प्रआर.180 योगेश पाटील(सायबर सेल बडवानी), प्रआर.291 रवि कनासे, आर.608 जयराम,आर. चा.556 सतीश आर.591 नीरज डांगरे (सायबर सेल सेंधवा)