बडवानी जिले के लिए ऐतिहासिक फैसला

….हेमन्त गर्ग……..कलेक्टोरेट कार्यालय बड़वानी के परिसर में बिना हेलमेट के प्रवेश प्रतिबंधित
बड़वानी 02 फरवरी 2026/कलेक्टर श्रीमती जयति सिंह ने कलेक्टर कार्यालय बड़वानी के परिसर में बिना हेलमेट के प्रवेश प्रतिबंधित किया है। कलेक्टर कार्यालय भवन के परिसर में आने वाले समस्त दो पहिया वाहन चालक अधिकारी एवं कर्मचारी तथा आम जनता से यह अपेक्षा की है कि वे मध्यप्रदेश मोटरयान अधिनियम 2019 के नियमों का पूर्णतः पालन करते हुए कलेक्टोरेट परिसर में हेलमेट पहनकर ही प्रवेश करेंगे। बिना हेलमेट के किसी भी अधिकारी एवं कर्मचारी तथा आम जनता का प्रवेश प्रतिबंधित रहेगा।