सेंधवा में सफल बाल स्वास्थ्य मेला आयोजित

सेंधवा: 1520 बच्चों की सहभागिता के साथ बाल हेल्थ मेले का सफल आयोजन

प्रियांशी एजुकेशन कल्चरल एंड सोशल सोसायटी द्वारा देसाई फाउंडेशन के सहयोग से आज दिनांक 18 दिसंबर 2025 को सरस्वती शिशु मंदिर विद्यालय परिसर में बाल हेल्थ मेले का भव्य आयोजन किया गया। इस मेले का मुख्य उद्देश्य 5 से 16 वर्ष आयु वर्ग के बच्चों एवं उनके अभिभावकों को स्वास्थ्य, पोषण, स्वच्छता एवं मासिक धर्म स्वच्छता के प्रति जागरूक करना रहा।

इस बाल हेल्थ मेले में कुल 1520 बच्चों ने भाग लिया। कार्यक्रम के अंतर्गत बच्चों का निःशुल्क स्वास्थ्य परीक्षण, स्वास्थ्य एवं पोषण से संबंधित साइंस मॉडल प्रदर्शनी, पोस्टर प्रदर्शन, रंगोली एवं खेलकूद प्रतियोगिताएं आयोजित की गईं। साथ ही बालिकाओं को गुड टच–बैड टच एवं मेंस्ट्रुअल हाइजीन विषय पर उपयोगी जानकारी भी प्रदान की गई।

कार्यक्रम में मुख्य अतिथि विद्यालय प्राचार्य श्री जितेंद्र महाजन, पत्रकार श्री हेमंत गर्ग, स्कूल समिति के बोर्ड मेंबर,श्रीमती जागृति चावड़ा एवं भाजपा मंडल अध्यक्ष श्री प्रफुल्ल पाटीदार उपस्थित रहे। अतिथियों ने बच्चों के स्वास्थ्य को लेकर इस तरह के आयोजनों को अत्यंत आवश्यक बताते हुए संस्था के प्रयासों की सराहना की।

इस अवसर पर प्रियांशी एजुकेशन कल्चरल एंड सोशल सोसायटी की संस्थापक डॉ. शालिनी सक्सेना, देसाई ‌फाउंडेशन से एरिया कोऑर्डिनेटर श्री सुनील प्रजापत, PECSS संस्था की कोऑर्डिनेटर संगीता चौहान तथा PECSS एवं देसाई फाउंडेशन की पूरी टीम , द गुरुकुल पब्लिक स्कूल से स्कूल स्टाफ एवं स्कूल के विद्यार्थी उपस्थित रहे।