आदीम जाती सेवा सहकारी संस्था मर्यादित मंडवाड़ा के संस्था मैनेजर राजेंद्र सेन की सड़क दुर्घटना में हुई मौत शनिवार शाम ठीकरी से अपने घर अंजड़ लौटते समय हुई बैलगाड़ी से सड़क दुर्घटना के बाद उनका उपचार इंदौर के अलग-अलग अस्पतालों में करवाने के बाद परिवार जन उन्हें बड़वानी के साईं अस्पताल लेकर पहुंचे थे जहां बीती रात उन्होंने उपचार के दौरान आखिरी सांस ली राजेंद्र सेन की मृत्यु होने पर उनका पोस्टमार्टम बड़वानी जिला अस्पताल में करवाया गया और शव परिजनों को सौंपा गया है, हसमुख मिलनसार राजेंद्र सेन की असमय मृत्यु होने पर क्षेत्र में शोक की लहर दौड़ गई है