सिविल सर्जन को घायलो को समस्त चिकित्सा सुविधा निःशुल्क उपलब्ध कराने के दिये निर्देश

कलेक्टर पहुंचे जिला चिकित्सालय दुर्घटना में घायलो का जाना हाल-चाल
बड़वानी 16 जून 2022/ कलेक्टर श्री शिवराजसिंह वर्मा ने गुरूवार को प्रातः जिला चिकित्सालय बड़वानी पहुंचकर बरूफाटक में हुई बस एवं ट्रक की भिडंत में घायलो का हाल-चाल जाना एवं मौके पर उपस्थित सिविल सर्जन डाॅ. अरविन्द्र सत्य को घायलो के उपचार की समुचित व्यवस्था निःशुल्क कराने का निर्देश दिया है।
ज्ञातव्य है कि गुरूवार की प्रातः राजस्थान के भीलवाड़ा से पुणे जा रही बस का टायर पंचर हो जाने पर पहिया बदलने के दौरान पीछे आकर एक ट्रक ने टक्कर मार दी । जिससे मौके पर ही 3 लोगो की मृत्यु हो गई, जबकि एक व्यक्ति की मृत्यु चिकित्सालय पहुंचाने पर हुई है। वहीं 6 घायलो का उपचार जिला चिकित्सालय में चल रहा है।