बड़वानी 20 दिसम्बर 2021/त्रि-स्तरीय पंचायत निर्वाचन के प्रथम एवं द्वितीय चरण में जिला पंचायत के वार्ड क्रमांक 1, 2, 5, 6, 7, 8, 13 एवं 14 मेे होने वाले निर्वाचन के लिये नामांकन पत्र भरने के अंतिम दिवस तक 45 अभ्यर्थियों द्वारा कुल 47 नाम निर्देशन फार्म प्रस्तुत किये गये है । अंतिम दिवस जिला पंचायत सदस्य हेतु दोपहर 2.58 बजें आई एक महिला को टोकन पत्र देकर उसका नाम निर्देशन फार्म प्राप्त किया गया।
जिला निर्वाचन कार्यालय से प्राप्त जानकारी अनुसार जिला पंचायत के वार्ड क्रमांक 1 से 4 नामांकन पत्र, वार्ड क्रमांक 2 से 4 नामांकन पत्र, वार्ड क्रमांक 5 से 4 नामांकन पत्र, वार्ड क्रमांक 6 से 5 नामांकन पत्र, वार्ड क्रमांक 7 से 10 नामांकन पत्र, वार्ड क्रमांक 8 से 7 नामांकन पत्र, वार्ड क्रमांक 13 से 6 नामांकन पत्र, वार्ड क्रमांक 14 से 7 नामांकन पत्र प्रस्तुत किये गये है।
जाॅच होगी मंगलवार को
पंचायत निर्वाचन के प्रथम एवं द्वितीय चरण के भरे गये नामांकन पत्रो की जांच मंगलवार 21 दिसम्बर को प्रातः 10.30 बजे से प्रारंभ होगी । इसके तहत जिला पंचायत के सदस्यो के नाम निर्देशन पत्रो की जाॅच कलेक्टरेट कार्यालय में कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी श्री शिवराजसिंह वर्मा द्वारा की जायेगी ।
जांच के समय उपस्थित रह सकते है 4 सदस्य
नाम निर्देशन पत्रो की होने वाली जाॅच के दौरान कुल 4 सदस्य इसमें अभ्यर्थी, उसका प्रस्तावक, उसका निर्वाचन अभिकर्ता व एक अन्य सदस्य ही उपस्थित रह सकता है ।
नाम वापस लिये जा सकेंगे 23 दिसम्बर तक
उप जिला निर्वाचन अधिकारी श्रीमती रेखा राठौड़ से प्राप्त जानकारी अनुसार नाम निर्देशन-पत्र¨ं की संवीक्षा 21 दिसंबर क¨ ह¨गी, जबकि अभ्यर्थिता से नाम वापस लेने की अंतिम तारीख 23 दिसम्बर को दोपहर 3 बजे तक रहेगी । निर्वाचन लड़ने वाले अभ्यर्थिय¨ं क¨ निर्वाचन प्रतीक¨ं का आवंटन 23 दिसम्बर क¨ अभ्यर्थिता से नाम वापसी के ठीक बाद ह¨गा। प्रथम चरण का मतदान 06 जनवरी 2022 को एवं द्वितीय चरण का मतदान 28 जनवरी 2022 को प्रातः 7 से दोपहर 3 बजे तक ह¨गा।
Next Post