18 अगस्त को जिले के 180 केन्द्रों पर लगाया जायेगा कोरोना का टीका

बड़वानी 17 अगस्त 2021/जिले में जारी कोरोना वैक्सीनेशन अभियान के तहत 18 अगस्त को जिले के 180 केन्द्रों पर कोरोना वैक्सीनेशन किया जायेगा। जिसके तहत 15870 लोगों को प्रथम डोज तथा 7010 लोगों को दूसरा डोज लगाया जायेगा। इस प्रकार कुल 22880 लोगों को वैक्सीनेशन करने का लक्ष्य रखा गया है।
मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डाॅ. अनिता सिंगारे से प्राप्त जानकारी अनुसार 18 अगस्त को विकासखण्ड बड़वानी के 36 स्थानों परः- शहीद भीमा नायक महाविद्यालय के सभागृह बड़वानी में, शहीद भीमा नायक महाविद्यालय के कक्ष क्रमांक 2, शासकीय उत्कृष्ट विद्यालय क्रमांक 1 बड़वानी, मोबाईल टीम, बड़वानी के वार्ड क्रमांक 10, 7, 15, 8, 22, 23, 17, तलवाड़ा बुजुर्ग, मेणीमाता, अमलियापानी, वेदपुरी, बरूखोदरा, सुस्तीखेड़ा, बोरी, चारणखेड़ा, पांचपुला उत्तर, पांचपुला दक्षिण, सजवानीखम, धमौड़ी, केली, मरदई, सुखपुरी, सजवानी, धमनई, नंदगांव बसाहट, मोरकट्टा, बड़वानी खुर्द, अंबापानी, बिजासन, तलून खुर्द, बोम्या, चिकल्या में, विकासखण्ड राजपुर के 27 स्थानों परः-राजपुर में 2 केन्द्र, पलसूद, उपला, इन्द्रपुर, जुलवानिया, ओझर, नागलवाड़ी, सालीकला, बघाड़, घुसगांव, खजूरी, चितावल, कुकड़ियाखेड़ा, मोजाली, रेवजा, जलखेड़ा, देवनाली, बालसमुद, टेमला, उंची, लिम्बई, चोतरिया, दानोद, मंदिल, छोटी खरगोन, जाहूऱ मंे, विकासखण्ड पानसेमल के 26 स्थानों परः- जूनापानी, चिकल्दा, जलगोन, दोंदवाड़ा, राईखेड़ा, पिपलोद, टेमला, मोयदा, बंधारा बुजुग, खेतिया में 2 केन्द्र, पानसेमल में 2 केन्द्र, वांगरा, भीलअंबा, मेंदराना, मनकुई, जाहूर, निसरपुर, भातकी, धावड़ी, राखीखुर्द, मलगांव, नांदियाबड़, कालाअंबा, सकराली बुजुर्ग में, विकासखण्ड ठीकरी के 18 स्थानों परः- ठीकरी में 2 केन्द्र, अंजड़ में 2 केन्द्र, बरूफाटक, दवाना, तलवाड़ा डेब, नयापुरा, देवड़ा, करामतपुरा, बघाड़ी, टेमला, केरवा, हतोला, पिपरीडेब, मण्डवाड़ा, बड़दा, छापरी में, विकासखण्ड निवाली के 24 स्थानों परः- निवाली, चाटली, जोगवाड़ा, फुलज्वारी, वझर, सलून, नानीझीरी, वरलियापानी, गवली, जामनिया एबी, साकड़, मोरगुन, जोड़मुहाला, कुंजरी, राई, सेगवी, राजमनली, दिवानिया, खेड़ी, मोजाला, दोंदवाड़़ा, बड़गोन, पिपधार, बोराली, सेकड़मुहाली में, विकासखण्ड पाटी के 21 स्थानों परः- पाटी में 2 केन्द्र, सेमलेट, सिरसपानी, खेरवानी, बोरखेड़ी, नलती, कण्ड्रावन, गाताबारा, लाईजापी, देवगढ़, बोकराटा, मगरपाटी, चाकल्या, मुआअसवाड़ा, नेवा, ठेंग्चा, रानीपुरा, किराड़ी, ठान, डोमलियाखोदरा में, विकासखण्ड सेंधवा के 28 स्थानों परः- सेंधवा में 2 केन्द्र, सेंधवा के वार्ड क्रमांक 4, 12, 18, 24, धनोरा, चाचरिया, बलवाड़ी, वरला, झोपाली, बाबदड़, पांजरिया, धनोरी, आंचली, शाहपुरा, झापड़ी, कामोद (चा), जुलवानिया, रामकोला, धावड़ा, जामठी, कालापाट, मालवन, सोलवन, वाकी, दूधखेड़ा, हिंगवा में कोरोना वैक्सीनेशन किया जायेगा।