कैबिनेट मंत्री पहुंचे सिंधी, डोंगरगांव, पोखल्या के ग्रामीणों को बताया सोशल डिस्टेंस एवं टीकाकरण का महत्व

बड़वानी 08 मई 2021/प्रदेश के कैबिनेट एवं जिले के कोरोना प्रभारी मंत्री श्री प्रेमसिंह पटेल शनिवार को सिंधी, डोंगरगांव एवं पोखल्या पहुंचकर ग्रामीणों को कोरोना के मद्देनजर सोशल डिस्टेंस एवं मास्क लगाने से होने वाले लाभ से अवगत कराया। वही ग्रामीणों को कोरोना वैक्सीन से होने वाले लाभ के बारे में बताया। इस दौरान श्री पटेल ने ग्रामीणों को सैनिटाइजर की बोटल एवं मास्क का वितरण भी निःशुल्क किया। साथ ही उन्हे बताया कि यदि ग्राम में किसी को भी सर्दी-खांसी-बुखार आ रहा है तो वह अविलंब होम क्वारंटाइन होते हुए नर्स बहनजी या आंगनवाड़ी कार्यकर्ता को इसकी जानकारी दे। जिससे उनका समुचित जांच करवाकर, उपयुक्त दवाईयां दी जा सके।
ग्रामों में पहुंचे कैबिनेट मंत्री श्री प्रेमसिंह पटेल ने ग्रामीणों को बताया कि यदि उनके घर में सर्दी-खांसी-बुखार से पीड़ित लोगों को पृथ्क से रखने की व्यवस्था नही है तो वे इन्हे पंचायतों में बनाये गये कोरोना केयर सेंटर में भी रख सकते है। जहां इनके खाने-पीने की समुचित व्यवस्था ग्राम पंचायत के माध्यम से करवाई जा रही है।