41 फरार अपराधी गिरफ्तार

बड़वानी पुलिस की बड़ी कार्यवाही

बड़वानी पुलिस का मेगा कॉम्बिंग अभियान, 41 फरार अपराधी गिरफ्तार**

🔷 **रातभर चली सघन कॉम्बिंग गश्त, वारंटियों की धरपकड़ के साथ निगरानी बदमाशों एवं अवैध शराब पर भी बड़ा प्रहार**

*बड़वानी।* जिले में कानून-व्यवस्था को सुदृढ़ बनाए रखने एवं अपराधियों की गतिविधियों पर प्रभावी अंकुश लगाने के उद्देश्य से दिनांक 28-29 जून 2026 की दरमियानी रात्रि पूरे जिले में व्यापक कॉम्बिंग गश्त एवं सघन चेकिंग अभियान संचालित किया गया। अभियान में जिले के समस्त अनुविभागीय अधिकारी (पुलिस), थाना प्रभारी एवं पुलिस बल द्वारा संयुक्त रूप से कार्रवाई करते हुए फरार अपराधियों, वारंटियों, निगरानी बदमाशों एवं असामाजिक तत्वों के विरुद्ध प्रभावी कार्रवाई की गई।

🔷 **अभियान की प्रमुख कार्रवाई एवं उपलब्धियां**

• **वारंटियों की धरपकड़ :** कुल 29 गिरफ्तारी वारंट एवं 12 स्थाई वारंट तामील कराकर **41 फरार अपराधियों** को गिरफ्तार किया गया।

• **निगरानी बदमाशों की चेकिंग :** 74 निगरानी बदमाशों की चेकिंग की गई, जिनमें से 34 को **डिजिटल बीट ऐप** में दर्ज किया गया।

• **गुंडा चेकिंग :** 135 गुंडों की चेकिंग की गई, जिनमें से 63 को **डिजिटल बीट ऐप** में पंजीबद्ध किया गया।

• **संपत्ति संबंधी अपराधियों की चेकिंग :** जेल से छूटे नकबजनी, लूट एवं डकैती जैसे अपराधों में संलिप्त 04 आरोपियों की चेकिंग की गई।

• **जिला बदर एवं अन्य निगरानी कार्रवाई :** संपत्ति संबंधी 03 आरोपियों की गतिविधियों की जांच कर आवश्यक निगरानी एवं प्रतिबंधात्मक कार्रवाई की गई।

• **आबकारी अधिनियम के तहत कार्रवाई :** 17 प्रकरण पंजीबद्ध कर कुल **198 लीटर अवैध शराब** जप्त की गई, जिसकी अनुमानित कीमत **₹20,460/-** है।