….हेमन्त गर्ग प्रधान सम्पादक………..दूसरे दिन भी नहीं मिला लापता ट्रैक्टर चालक, परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल
नागलवाड़ी। अत्यधिक बारिश के कारण उफनते नाले में बहे ट्रैक्टर चालक की तलाश दूसरे दिन भी जारी रही, लेकिन सफलता हाथ नहीं लगी। पुलिस एवं एमपी एसडीआरएफ (SDRF) की टीम ने दिनभर नाले और आसपास के क्षेत्रों में सर्च अभियान चलाया, इसके बावजूद लापता चालक का कोई सुराग नहीं मिल सका।
जानकारी के अनुसार, उफनते नाले को पार करते समय ट्रैक्टर तेज बहाव की चपेट में आ गया था। इस हादसे में चालक बंसी पिता धूलिया, निवासी पीपरखेड़ा, पानी में बह गया था। घटना के बाद से लगातार पुलिस, एसडीआरएफ और स्थानीय लोगों द्वारा उसकी तलाश की जा रही है।
दूसरे दिन भी सर्च अभियान के बाद कोई सफलता नहीं मिलने से परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। परिवार के सदस्य अपने प्रियजन की सुरक्षित तलाश की उम्मीद लगाए बैठे हैं, वहीं पूरे क्षेत्र में भी घटना को लेकर चिंता का माहौल बना हुआ है।
प्रशासन ने बताया कि मौसम और पानी के तेज बहाव के कारण राहत एवं बचाव कार्य में कठिनाइयाँ आ रही हैं। इसके बावजूद चालक की तलाश लगातार जारी है।