…. हेमन्त गर्ग…………..थाना पानसेमल में शांति समिति की बैठक आयोजित
आगामी त्योहारों को शांतिपूर्ण एवं सौहार्दपूर्ण वातावरण में संपन्न कराने हेतु दिए गए दिशा-निर्देश
आगामी त्योहार भगोरिया, होली, रंगपंचमी, मेलादा एवं रमजान को दृष्टिगत रखते हुए प्रभारी पुलिस अधीक्षक बड़वानी श्री धीरज बब्बर एवं एसडीओपी राजपुर श्री आयुष कुमार अलावा के मार्गदर्शन में शांति समिति की बैठक आयोजित किए जाने के निर्देश प्राप्त हुए।
उक्त निर्देशों के पालन में थाना प्रभारी निरीक्षक श्री मंशाराम वगेन द्वारा थाना सभागृह पानसेमल में शांति समिति की बैठक आयोजित की गई। बैठक में आगामी दिनों में आयोजित होने वाले भगोरिया, होलिका दहन, मेलादा, रंगपंचमी एवं रमजान पर्व को शांतिपूर्ण एवं आपसी भाईचारे के साथ मनाने हेतु विस्तृत चर्चा की गई।
बैठक के दौरान निम्न बिंदुओं पर विशेष ध्यान देने के निर्देश दिए गए—
मेला एवं कार्यक्रम स्थलों पर पर्याप्त सुरक्षा व्यवस्था सुनिश्चित करना।
प्रमुख स्थानों पर सीसीटीवी कैमरे स्थापित करना।
झूलों एवं अन्य मनोरंजन साधनों में निर्धारित क्षमता का पालन करना।
यातायात व्यवस्था सुचारू बनाए रखना एवं नियमों का पालन सुनिश्चित करना।
अफवाहों से दूर रहकर किसी भी संदिग्ध गतिविधि की सूचना तत्काल पुलिस को देना।
बैठक में तहसीलदार पानसेमल श्री राजाराम रानाडे, सीएमओ पानसेमल श्री संतराम चौहान, एमपीईबी एवं सीएचसी पानसेमल के अधिकारी-कर्मचारीगण, शांति समिति के सदस्य एवं पत्रकार बंधु उपस्थित रहे।
पुलिस प्रशासन द्वारा आमजन से अपील की गई कि वे त्योहारों को आपसी सद्भाव एवं कानून-व्यवस्था का पालन करते हुए मनाएं तथा प्रशासन का सहयोग करें।