निरीक्षण करने पहुंची संयुक्त सचिव भारत सरकार

….हेमन्त गर्ग…………संयुक्त सचिव, भारत सरकार श्रीमती निधि केसरवानी ने किया पीएम श्री स्कूल, अंजड़ का निरीक्षण

​भारत सरकार की संयुक्त सचिव (DPIIT) एवं पीएम श्री योजना की केंद्रीय नोडल अधिकारी श्रीमती निधि केसरवानी ने आज पीएम श्री स्कूल, अंजड़ का निरीक्षण किया। इस भ्रमण का मुख्य उद्देश्य योजना के अंतर्गत विद्यालय में हो रहे नवाचारों और शैक्षणिक गुणवत्ता का अवलोकन करना रहा।

श्रीमती केसरवानी ने विद्यालय की स्मार्ट क्लास, कंप्यूटर लैब और लाइब्रेरी का गहन अवलोकन किया। उन्होंने आधुनिक शिक्षण उपकरणों के उपयोग को सराहा। उन्होंने कक्षा में जाकर शिक्षण पद्धति को देखा और शैक्षणिक गतिविधियों को और अधिक प्रभावी बनाने के लिए आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। निरीक्षण के दौरान उन्होंने विद्यार्थियों से सीधा संवाद किया। उन्होंने बच्चों से उनके भविष्य के लक्ष्यों और विद्यालय में मिल रही सुविधाओं के बारे में चर्चा की।उन्होंने विद्यालय परिसर में मूलभूत सुविधाएँ स्वच्छता, पेयजल और अन्य मूलभूत सुविधाओं का निरीक्षण कर प्रबंधन को इन्हें उच्च स्तरीय बनाए रखने के निर्देश दिए। इस अवसर पर जिले के वरिष्ठ प्रशासनिक अधिकारी एवं शिक्षा विभाग के वरिष्ठ अधिकारी एवं विद्यालय का समस्त स्टाफ उपस्थित रहा।