*मोहसिन मंसूरी सेंधवा*
*8959999333*
सेंधवा पीजी कॉलेज द्वारा विकसित भारत @ 2047 की परिकल्पना में खेल एवं शारीरिक शिक्षा की भूमिका विषय पर एक राष्ट्रीय संगोष्ठी का आयोजन किया गया ।
उद्घाटन सत्र की शुरुआत अतिथियों द्वारा सरस्वती पुजन , दीप प्रज्वलन और सरस्वती वंदना के साथ शुरुआत कि गई ।इस सत्र कि अध्यक्षता प्रोफेसर मोहनलाल कोरी कुलगुरु कांति सूर्य टंट्या भील विश्वविद्यालय खरगोन, मुख्य अतिथि डॉ आर सी दीक्षित अतिरिक्त संचालक इंदौर संभाग, विशेष अतिथि प्रोफेसर दीपक मेहता स्कूल ऑफ शारीरिक शिक्षा, देवी अहिल्या विश्वविद्यालय इंदौर , प्रोफेसर राजीव चौधरी रविशंकर विश्वविद्यालय रायपुर, प्रोफेसर नीरज सिलावट गुजरात विद्यापीठ अहमदाबाद , डॉ. भारत वर्मा एसोसिएट प्रोफेसर एलएन आईपीई ग्वालियर रहे । स्वागत भाषण प्राचार्य डॉ जी एस वास्कले ने दिया संगोष्ठी का परिचय आइक्यूएसी प्रभारी डॉ महेश बाविस्कर ने दिया,प्रोफेसर दिपक मेहता का परिचय प्रो इरशाद मंसूरी, प्रोफेसर राजीव चौधरी का परिचय डॉ जितेश्वर खरते, प्रोफेसर नीरज सिलावट का परिचय प्रो दिपक मरमट एंव डॉ भारत वर्मा का परिचय डॉ वैशाली मोरे द्वारा दिया गया ।अतिथियों को स्मृति चिन्ह एंव कीट प्रदान किए गए ।
प्रथम तकनीकी सत्र के की नोट स्पीकर प्रोफेसर राजीव चौधरी रविशंकर विश्वविद्यालय रायपुर ने बताया खेल और शारीरिक शिक्षा का ज्ञान हमें धर्म की साधना तक पहुंचाते हैं । पेनेल डिस्कशन प्रोफेसर भारत वर्मा एलएनआईपीई ग्वालियर द्वारा किया गया। पेनल के प्रश्नों के उत्तर डॉ दीपक मेहता, डॉ नीरज सिलावट, डॉ राजीव चौधरी , डॉ भारत वर्मा एवं डॉ महेश बाविष्कर ने दिये ।इस संगोष्ठी के सह संयोजक डॉ विक्रम जाधव, पी एम उषा प्रभारी डॉ दिनेश कनाडे ,संयुक्त सचिव प्रो लेफ्टिनेंट संजय चौहान एंव प्रो दिपक मरमट थे । तकनीकी सीमित के डॉ मनोज तारे ,प्रो शिव बार्चे ,प्रो आनन्द गावड़ेकर,की महत्वपूर्ण सहभागिता रही । राष्ट्रीय सेमिनार में डॉ एच डी वैष्णव पूर्व प्राचार्य, डॉ आई ए बेग पूर्व प्राचार्य , डॉ मीना भावसार पूर्व प्राचार्य, डॉ के आर शर्मा पूर्व प्राध्यापक,डॉ संतोषी अलावा, डॉ यशोदा चौहान, डॉ किशोर सोलंकी, डॉ संतरा चौहान,प्रो बी एस जमरे सहित बाहर से आये अतिथि प्राध्यापक एवं स्टाफ उपस्थित था ।