वीर शिरोमणि दुर्गादास जी राठौड़ की 387वी जयंती मनाई

….हेमन्त गर्ग……सेंधवा- राठौड़ समाज सेंधवा द्वारा वीर शिरोमणि दुर्गादास जी राठौड़ की 387वी जयंती के अवसर पर उन्हें कोटि-कोटि नमन करते हैं। वीर दुर्गादास जी न केवल राठौड़ समाज, बल्कि सम्पूर्ण भारत के लिए साहस, स्वाभिमान और राष्ट्रभक्ति का प्रतीक हैं। उनके त्याग, बलिदान और संघर्ष ने हमें सिखाया कि धर्म और मातृभूमि की रक्षा सर्वोपरि है।
राठौड़ समाज सेंधवा की ओर से हम सभी से आह्वान करते हैं कि हम वीर दुर्गादास जी के आदर्शों को अपनाएं और समाज व राष्ट्र के निर्माण में सक्रिय योगदान दें।
“जय वीर दुर्गादास, जय राठौड़ समाज, जय भारत!”