….हेमन्त गर्ग…….हर घर तिरंगा फहराने व राष्ट्रीय ध्वज के प्रति सम्मान बढ़ाना व जनता में देश भक्ति की भावना को प्रोत्साहन करने के उद्वेश्य को लेकर मार्निंग ग्रुप के सदस्यों ने तिरंग यात्रा निकाल कर हर घर तिरंगा फहराने का आव्हान किया है । उक्त जानकारी मार्निंग ग्रुप के सुनील अग्रवाल ने दी ।
अग्रवाल ने बताया कि देश की आन बान व शान का प्रतीक हमारा तिरंगा स्वतन्त्रता दिवस पर हर भारतीय के घर पर फहराया जाना चाहिए । ताकि जनता के मन में देश भक्ति का संचार हो राष्ट्रीय भावना को बढ़ावा देते हुए राष्ट्रीय ध्वज के प्रति सम्मान बढ़ाना है । प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के आव्हान पर मार्निंग ग्रुप द्वारा बुधवार को अल सुबह साढ़े 5 बजे निवाली रोड से मोतीबाग चौक, संत विनोबा मार्ग, गुरुनानक चौक से भवानी चौक, पुराना बस स्टैंड से किला गेट पर राष्ट्रीय ध्वज को सलामी देकर राष्ट्रीय गान जन गण गाया गया । इसके साथ ही श्याम बाजार होते हुए वापस निवाली रोड पर तिरंगा यात्रा का समापन किया गया इस दौरान मार्निंग ग्रुप के सदस्यों के हाथों में तिरंगा लेकर भारत माता की जय, वंदे मातरम, स्वतन्त्रता दिवस अमर रहे, भारतीय सेना जिंदाबाद के नारे लगाते हुए चल रहे थे । मार्निंग ग्रुप के अध्यक्ष प्रदीप नाईक ने कहा कि हर घर तिरंगा अभियान सरकार द्वारा स्वतन्त्रता दिवस के अवसर पर शुरू की गई है यह एक पहल है जिसके तहत लोग अपने घरों पर तिरंगा झंडा फहराने के लिए प्रेरित हो । गिरीश दर्शे ने कहा इस अभियान का उद्देश्य देश भक्ति की भावना को प्रोत्साहित करना है । इस अवसर पर मार्निंग ग्रुप के राजेश मिश्रा, गिरधारी गोयल, सुभाष शर्मा, मनोज शिम्पी, अनिल संधान, प्रभाकर पाटिल, कमलेश पालीवाल, प्रकाश निकुम, दिलीप चौहान, ललित पाटिल, राजू सोनी, नाथु काका व मुकेश अग्रवाल तिरंगा यात्रा में सम्मिलित थे ।
Prev Post