….हेमन्त गर्ग…….राष्ट्र की एकता और सुरक्षा के प्रति संकल्प के लिए नगर पालिका परिषद द्वारा नगर से तिरंगा यात्रा निकाली गई । जिसमें पार्षद, अधिकारी, कर्मचारी, स्कूल के बच्चे के साथ नगर के गणमान्य नागरिकों ने हिस्सा लिया ।
नपा से प्राप्त जानकारी अनुसार स्वतन्त्रता दिवस के पर्व पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के आव्हान पर नपा परिषद द्वारा नपा अध्यक्ष बसंती बाई यादव के नेतृत्व में एसडीएम कार्यालय से विशाल तिरंगा यात्रा निकाली गई । जो नगर के मुख्य मार्ग पुराना बस स्टैंड, भवानी चौक, गुरुनानक चौक से गुरुद्वारा मार्ग, संत विनोबा मार्ग से मोतीबाग चौक, श्याम बाजार से राम बाजार होकर किले अंदर समाप्त हुई । इस दौरान बड़ी संख्या में अधिकारीगण, कर्मचारी, स्कूल के बच्चे, पार्षद, भाजपा कार्यकर्ता व गणमान्य नागरिकों ने हिस्सा लिया । नपा अध्यक्ष बसंती बाई यादव ने कहा कि तिरंगा यात्रा एक यात्रा नहीं बल्कि यह भारत माता की सेवा ओर सुरक्षा के प्रति हमारे दृढ़ संकल्प का प्रतीक है। इस यात्रा का उद्देश्य आपरेशन सिंदूर को जन समर्थन देना है एक ऐसा अभियान जो आतंकवाद के विरुद्ध हमारे राष्ट्र की निर्णायक लड़ाई का प्रतीक है । प्रवक्ता सुनील अग्रवाल ने कहा कि हमारा तिरंगा उन शहीदों की याद दिलाता है जिन्होंने मातृ भूमि की रक्षा में अपना सर्वस्व न्यौछावर कर दिया । हम सभी भारतीयों का यह दायित्व है कि आतंक के खिलाफ हम एक जुट हो । देश की अखंडता, संप्रभुता व शांति को सुनिश्चित करें । इस यात्रा के माध्यम से हम यह संदेश देना चाहते है कि देश सर्वोपरि हैं । हम संकल्प लेते है कि आतंकवाद का डटकर विरोध करेंगे अपने वीर जवानों के बलिदान को व्यर्थ नहीं जाने देंगे । इस अवसर पर यात्रा में एसडीएम आशीष, एसडीओपी, तहसीलदार राहुल, नायब तहसीलदर शर्मा, सीएमओ मधु चौधरी, उपयंत्री सचिन अलुने, विशाल जोशी, राहुल पवार, सुरेश गर्ग, गणेश राठौड़, प्रकाश निकुम, लला शर्मा, विवेक तिवारी, रोहित गर्ग, लक्ष्मी शर्मा, ललिता शर्मा, लता चौधरी, अनीता धामोने, कृष्णा पालीवाल, आदि सम्मिलित थे ।