लगातार बढ़ रहे कोरोना के आंकड़े

जिले में 25 और व्यक्तियो की रिपोर्ट आई पाजिटिव
बड़वानी

/बड़वानी में मंगलवार की देर शाम को 25 और व्यक्तियों की रिपोर्ट कोरोना वायरस पाॅजिटिव प्राप्त हुई है। जिले में अब कोरोना वायरस पाॅजिटिव लोगो की संख्या बढ़कर 3425 हो गई है। इसमें से 3141 लोग उपचार के पश्चात अपने घरो को वापस चले गये है। जबकि अब 253 लोगो का उपचार चल रहा है, जबकि 31 लोगो की मृत्यु हुई है।
मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डाॅ. अनीता सिंगारे से प्राप्त जानकारी अनुसार मंगलवार की देर शाम को जिन व्यक्तियों की पॉजिटिव रिपोर्ट आई है, उनमें खेतिया की 39 वर्षीय महिला, 14 वर्षीय बालक, 25 वर्षीय महिला, 31 वर्षीय महिला, 40 वर्षीय पुरूष, 5 वर्षीय बालिका, 35 वर्षीय महिला, 13 वर्षीय बालिका, 43 वर्षीय पुरूष, 34 वर्षीय महिला, राजपुर का 40 वर्षीय पुरूष, पलसूद का 29 वर्षीय पुरूष, 35 वर्षीय पुरूष, सेंधवा की 75 वर्षीय महिला, 52 वर्षीय पुरूष, रूई की 21 वर्षीय महिला, मंसूर का 50 वर्षीय पुरूष, अंजड़ की 75 वर्षीय महिला, हरिबड़ की 55 वर्षीय महिला, खड़की का 50 वर्षीय पुरूष, जुलवानिया का 55 वर्षीय पुरूष, जाहूर का 24 वर्षीय पुरूष, पानसेमल का 32 वर्षीय पुरूष, बलवाड़ी का 5 वर्षीय बालक, वरला का 6 वर्षीय बालक सम्मिलित है।