बड़वानी
बड़वानी में मंगलवार की देर शाम को 13 और व्यक्तियों की रिपोर्ट कोरोना वायरस पाॅजिटिव प्राप्त हुई है। जिले में अब कोरोना वायरस पाॅजिटिव लोगो की संख्या बढ़कर 1001 हो गई है। इसमें से 874 लोग उपचार के पश्चात अपने घरो को वापस चले गये है। जबकि अब 117 लोगो का उपचार बड़वानी, सेंधवा एवं इन्दौर के अस्पताल में चल रहा है, जबकि 10 लोगो की मृत्यु हुई है।
मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डाॅ. अनीता सिंगारे से प्राप्त जानकारी अनुसार मंगलवार की देर शाम को जिन 13 लोगों की पॉजिटिव रिपोर्ट आई है उसमें औसवाडा की 70 वर्षीय महिला, पानसेमल का 78 वर्षीय पुरूष, 28 वर्षीय महिला, 74 वर्षीय पुरूष, 30 वर्षीय पुरूष, 19 वर्षीय युवा, 61 वर्षीय महिला, 31 वर्षीय पुरूष, 35 वर्षीय पुरूष, मोरतलाई का 20 वर्षीय पुरूष, 45 वर्षीय महिला, 22 वर्षीय पुरूष , 18 वर्षीय युवती सम्मिलित है।