जिले में 16 और व्यक्तियों की रिपोर्ट आई पाजिटि
बड़वानी 13 अगस्त/बड़वानी में बुधवार की देर शाम को 16 और व्यक्तियों की रिपोर्ट कोरोना वायरस पाॅजिटिव प्राप्त हुई है। जिले में अब कोरोना वायरस पाॅजिटिव लोगो की संख्या बढ़कर 942 हो गई है। इसमें से 727 लोग उपचार के पश्चात अपने घरो को वापस चले गये है। जबकि अब 207 लोगो का उपचार बड़वानी, सेंधवा एवं इन्दौर के अस्पताल में चल रहा है। जबकि 8 लोगो की मृत्यु हुई है।
मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डाॅ. अनीता सिंगारे से प्राप्त जानकारी अनुसार बुधवार की देर शाम को जिन 16 लोगों की पॉजिटिव रिपोर्ट आई है उसमें
बड़वानी का 53 वर्षीय पुरूष, 16 वर्षीय बालक, सेंधवा का 31 वर्षीय पुरूष, 60 वर्षीय महिला, पानसेमल की 65 वर्षीय महिला, 72 वर्षीय पुरूष, हरणगाॅव का 45 वर्षीय पुरूष, खेतिया का 47 वर्षीय पुरूष, 34 वर्षीय पुरूष, 31 वर्षीय महिला, टेमला का 60 वर्षीय पुरूष, 21 वर्षीय युवा, 46 वर्षीय पुरूष, जुलवानिया का 58 वर्षीय पुरूष, 25 वर्षीय महिला, अंजड़ का 15 वर्षीय बालक सम्मिलित है।
Next Post